🔳 सड़क, स्वास्थ्य, सिंचाई आदि समस्याओं के समाधान पर दिया जोर
🔳 उपजिलाधिकारी ने दिलाया समस्याओं के समाधान का भरोसा
🔳 विभागीय टीम के साथ विकास कार्यों का भी लिया जायजा
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन ने बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली गांव में विकास योजनाओं का जायजा लिया। गांव के लोगों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, सिंचाई से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। एसडीएम मोनिका ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
तहसील प्रशासन की टीम ने सोमवार को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे लोहाली गांव का जायजा लिया। ग्राम प्रधान निर्मला बिष्ट ने प्रशासन की टीम को लोहाली – छियोडी़ धूरा – उल्गौर मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त करवाने, सड़ियापानी बैंड का मजबूत व सुनियोजित ढग से निर्माण करने, चमड़ियां नाले पर कलमठ निर्माण, आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सीएचओ पद पर नियुक्ति, जनमिलन केन्द्र की दयनीय स्थिति को सुधारने, बाल वाणी भवन निर्माण की मांग उठाई। ग्रामीणों ने स्कूल भवन का जीर्णोद्धार, जंगली जानवरों से पशुओं व फसलों की सुरक्षा के लिए झाड़ी कटान करने, सिंचाई पाईप लाईन के विस्तारीकरण आदि समस्याओं के समाधान पर जोर दिया। एसडीएम मोनिका ने समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान प्रधान उल्गौर गंगा भट्ट, कानूनगो नरेश असवाल, राजस्व उप निरीक्षक कमल जोशी, त्रिभुवन सिंह, कमल भट्ट, गौरव सिंह जलाल, चंदन सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, पान सिंह बिष्ट, कमल किशोर बिष्ट, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, भोपाल अधिकारी, बसंती भट्ट, रेनू जलाल, नीमा बिष्ट, भगवती जलाल समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।




