🔳 प्रदेश का राजनैतिक माहौल बिगाड़ने का लगाया आरोप
🔳 कांग्रेस के षड़यंत्र का पर्दाफाश करने का किया ऐलान
🔳 कैबिनेट मंत्री के पति के बयान को भी तोड़-मरोड़ कर पेश करने का भी लगाया आरोप
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर काकड़ीघाट क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला आग के हवाले किया। आरोप लगाया की कांग्रेस अंकिता भंडारी हत्याकांड पर ओछी राजनीति पर उतर आई है। कांग्रेस प्रदेश का राजनैतिक माहौल खराब करने पर आमादा हो चुकी है। कैबिनेट मंत्री के पति के बयान को भी तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया।
सोमवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश परिहार की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोला। काकड़ीघाट क्षेत्र में नारेबाजी कर कांग्रेस पर प्रदेश का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा की प्रदेश की जनता कांग्रेस के षड़यंत्र को अच्छे से समझ चुकी है। एक स्वर में कहा की कांग्रेस के षड़यंत्र का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा की अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में राज्य सरकार तत्काल कार्रवाई के साथ मजबूत साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत कर आरोपियों को अजीवन कारावास की सजा दिला चुकी है। कैबिनेट मंत्री के पति के बयान को भी कांग्रेस अपने फायदे के लिए तोड़ मरोड़ कर पेश कर रही है। कैबिनेट मंत्री की छवि बिगाड़ने का कार्य किया जा रहा है। वक्ताओं ने कांग्रेस पर प्रदेश के शांत माहौल को बिगाड़ने का आरोप लगा पुतला आग के हवाले किया। इस दौरान रमेश कांडपाल, भुवन फर्त्याल, राजेंद्र परिहार, किशन सिंह ढौंडियाल, नरेंद्र मोहन छिमवाल, आंनद सिंह, धन सिंह, खुशाल सिंह फर्त्याल, उमेश कांडपाल, कैलाश नैनवाल, नवीन कांडपाल, हरीश जलाल समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!