🔳सभागार के हालात देखने पहुंची ग्रामीण निर्माण विभाग की टीम
🔳 जिलाधिकारी के निर्देश पर हरकत में आया विभाग
🔳 जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में उठा था मुद्दा
🔳 डीएम ने तत्काल सुधार के लिए थे निर्देश
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी स्थित महिला सभागार अब नए लुक में नजर आएगा। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर पहुंची ग्रामीण निर्माण विभाग की टीम ने सभागार का निरीक्षण कर हालातों की जानकारी जुटाई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। बजट मिलते ही सुधारीकरण व मरम्मत कार्य शुरु कर दिया जाएगा।
सोमवार को ग्रामीण निर्माण विभाग व प्रशासन की संयुक्त टीम ने महिला सभागार गरमपानी का निरीक्षण किया। विभागीय टीम ने बदहाल हो चुके फर्श, दरवाजे व छत की स्थिति का जायजा लिया। बीते दिनों जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत लगे शिविर में मौजूद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने विभागीय अधिकारियों को सभागार की स्थिति में सुधार लाने तथा नया रुप देने को निर्देशित किया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर हरकत में आए विभाग ने सभागार की हालत में सुधार तथा नया लुक देने को कवायद तेज कर दी है। निरीक्षण के दौरान मौजूद श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी मोनिका ने ग्रामीण निर्माण विभाग को जल्द से जल्द प्रस्ताव तैयार करने को निर्देशित किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलिप सिंह बोहरा व योगेश ढौंडियाल ने कहा की सभागार कई मायनों में महत्वपूर्ण है। तमाम बैठकें व प्रशिक्षण सभागार में ही होते हैं। सभागार के लिए गंभीरता से कार्य करने पर जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। ग्रामीण निर्माण विभाग की कनिष्ठ अभियंता मानसी रोहिला ने बताया की मरम्मत व सुधारीकरण कार्य कर सभागार को दुरुस्त किया जाएगा। जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया जाएगा।

error: Content is protected !!