🔳 कुष्ठ आश्रम को उपलब्ध कराए गरम कंबल
🔳 आश्रम प्रबंधन ने कैंची ट्रस्ट का व्यक्त किया आभार
🔳 पूर्व में राशन भी उपलब्ध करा चुका है ट्रस्ट
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

सुप्रसिद्ध कैंची धाम आश्रम ट्रस्ट ने कुष्ट सेवा आश्रम मोतिनगर, हल्द्वानी को खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराने के बाद अब जरुरतमंदों की मदद को एक बार फिर हाथ बढ़ाए हैं। ट्रस्ट प्रबंधन ने ठंड से बचाव को कुष्ठ सेवा आश्रम को 75 गरम कंबल उपलब्ध करा भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
जन सेवा से जुड़े कार्यों में कैंची धाम आश्रम ट्रस्ट लगातार बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहा है। स्कूली बच्चों को समय समय पर शिक्षण सामग्री व छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने के साथ ही बीते दिनों कुष्ट सेवा आश्रम को खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराने के बाद अब ट्रस्ट प्रबंधन ने रविवार को जरुरतमंदों को ठंड के प्रकोप से बचाने को करीब 75 कंबल कुष्ठ आश्रम प्रबंधन को उपलब्ध कराए।इससे पूर्व भी कैंची आश्रम ट्रस्ट अलग-अलग संस्थानों को समय समय पर खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराता आया है। ट्रस्ट सदस्यों के अनुसार जरुरतमंदों की मदद का अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। कुष्ठ सेवा आश्रम प्रबंधन ने खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराए जाने पर कैंची आश्रम ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान कैंची धाम ट्रस्ट अध्यक्ष ओपी बिंद्रा, शैलेश साह, नितिन आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!