🔳 आश्रम प्रबंधन ने कैंची ट्रस्ट का व्यक्त किया आभार
🔳 पूर्व में भी कई संस्थाओं को राशन उपलब्ध करा चुका है ट्रस्ट
🔳 नौनिहालों को शिक्षण सामग्री के साथ ही उपलब्ध कराई जाती है छात्रवृत्ति
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

सुप्रसिद्ध कैंची धाम आश्रम ट्रस्ट ने कुष्ट सेवा आश्रम मोतिनगर, हल्द्वानी को खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध करा एक बार फिर जरुरतमंदों की मदद को हाथ बढ़ाए हैं। खाद्यान्न सामग्री मिलने पर कुष्ठ सेवा आश्रम प्रबंधन ने कैंची ट्रस्ट प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है।
स्कूली बच्चों को शिक्षण सामग्री, छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने समेत अन्य जनहित से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने वाले कैंची धाम ट्रस्ट ने मोतिनगर, हल्द्वानी के कुष्ट सेवा आश्रम को खाद्यान्न सामग्री के तौर पर 200 किग्रा आटा, 60 किग्रा सरसों का तेल, 100 किग्रा चीनी, 120 किग्रा चना तथा 20 किग्रा सोयाबीन की दाल उपलब्ध कराई है। इससे पूर्व भी कैंची आश्रम ट्रस्ट अलग-अलग संस्थानों को समय समय पर खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराता आया है। ट्रस्ट सदस्यों के अनुसार जरुरतमंदों की मदद का अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। कुष्ठ सेवा आश्रम प्रबंधन ने खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराए जाने पर कैंची आश्रम ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!