🔳 तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर किया मुकदमा दर्ज
🔳 शराब तस्करी पर अंकुश को एक्शन मोड में बेतालघाट पुलिस
🔳 पुलिस के एकाएक चले चैकिंग अभियान से शराब तस्करों में हड़कंप
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

बेतालघाट पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। विशेष चैकिंग अभियान चलाकर चार पेटी अवैध शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बेतालघाट क्षेत्र में गांव गांव शराब तस्करी का मामला उठने के बाद अब थाना पुलिस एक्शन मोड पर आ गई है। उपनिरीक्षक विजय कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने शराब तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाने को विशेष चैकिंग अभियान चलाया। चैकिंग अभियान के दौरान बुलेरो वाहन यूके 19 टीए 1620 में तलाशी के दौरान चार पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। वाहन सवार मल्ला गांव (ऊंचाकोट) निवासी दिनकर चंद्र, तल्ला गांव (ऊंचाकोट) निवासी दिलीप सिंह तथा भगवत जलाल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उपनिरीक्षक के अनुसार अवैध शराब बिक्री पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा। इस दौरान थाना पुलिस बेतालघाट की टीम मौजूद रहीं।

error: Content is protected !!