🔳 क्वारब – सरगाखेत मोटर मार्ग की बदहाली पर जताया रोष
🔳 विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी उठाए सवाल
🔳 मोटर मार्ग की हालत में सुधार किए जाने की उठाई मांग
🔳 क्वारब ग्राम पंचायत की बैठक में जोर-शोर से उठा मुद्दा
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
रामगढ़ ब्लॉक के क्वारब गांव में हुई बैठक में गांव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग पर कुछ समय पूर्व हुए पेंचवर्क उखड़ने पर ग्रामीणों ने रोष जताया। विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। आरोप लगाया की लगातार मांग उठाए जाने के बावजूद अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों ने एक स्वर में मोटर मार्ग को दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई।
मंगलवार को पंचायत भवन में हुई बैठक में कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। ग्राम प्रधान निकिता रावत व क्षेत्र पंचायत सदस्य रोशन कुमार ने गांव के विकास को मिलजुलकर कार्य करने का आह्वान किया। ग्रामीणों ने क्वारब – सरगाखेत मोटर मार्ग की बदहाली पर नाराजगी जताई। आरोप लगाया की लंबे समय से मोटर मार्ग को दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई जा रही है बावजूद जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे। लगातार दुर्घटना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। जान जोखिम में डाल आवाजाही मजबूरी बन चुकी है। कई अन्य समस्याओं के समाधान की भी मांग उठाई। ग्राम विकास अधिकारी कैलाश जोशी व ग्राम पंचायत अधिकारी हेम जोशी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान सरपंच देवेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान रमेश राम, बालम सिंह, हरेंद्र सिंह, मोहन सिंह, विपिन रावत, पूरन सिंह, कुलदीप कुमार, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
