🔳 60 व 600 मीटर दौड़ में योगिता बनी विजेता
🔳 पांच हजार मीटर दौड़ में कुनाल दौड़े सबसे तेज
🔳 विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल से किया गया सम्मानित
🔳 आरोही बाल संसार विद्यालय प्यूडा के खेल मैदान में हुई प्रतियोगिताएं
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

रामगढ़ ब्लॉक के आरोही बाल संसार विद्यालय प्यूडा में न्याय पंचायत स्तरीय मुख्यमंत्री चैम्पियंस ट्रॉफी प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के मेधावियों ने खूब दमखम दिखाया। विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। 600 मीटर दौड़ बालक वर्ग में हरक सिंह व बालिका वर्ग में योगिता विजेता बनी।
विद्यालय के खेल मैदान में हुई प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख दीपक कुमार, जिला पंचायत सदस्य ज्योति व ग्राम प्रधान रेखा बिष्ट ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ब्लॉक प्रमुख ने प्रतिभाओं को निखारने में राज्य सरकार से संचालित मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाडी प्रोत्साहन योजना, खेलों इंडिया व मुख्यमंत्री चैम्पियंस ट्रॉफी के विषय पर विस्तार से जानकारी साझा की। कार्यक्रम का संचालन राजकीय शिक्षक संघ अध्यक्ष राजनारायण सिंह धामी, पूर्व अध्यक्ष मनीष त्रिपाठी व अमित कांडपाल ने संयुक्त रुप से किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में मेधावियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 60 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सुमित पांडे विजेता बने जबकि बालिका वर्ग में योगिता ने जीत दर्ज की। 600 मीटर में हरक सिंह पहले स्थान पर रहे। बालिका में योगिता ने ही जीत दर्ज की। 5000 मीटर दौड़ में कुनाल सबसे तेज दौड़कर विजेता बने। विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल से सम्मानित किया गया। इस दौरान किसन लाल, दीपक पांडे, योगेश सिंह पांगती, विश्वनाथ अरोरा, पूजा बिष्ट, अनिता वर्मा, रानी धर्मेंद्र धामी, महेंद्र सिंह जीना, दीपिका, गणेश सिंह, विजयी उप्रेती, प्रदीप रस्तोगी, करुणा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!