🔳 जॉब कार्ड व वार्ड मेंबरों की अनुपस्थिति को लेकर हुआ बखेड़ा
🔳 ग्राम प्रधान से गाली गलौज व मार पीट से बिगड़ गया माहौल
🔳 हंगामा बढ़ने से मच गई बैठक में अफरातफरी
🔳 ग्राम प्रधान ने प्रशासन को दी घटना की सूचना, कार्रवाई की मांग
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

तिपोला गांव में हुई ग्राम पंचायत की खुली बैठक जंग का मैदान बन गई।दो पक्षों के बीच हुआ विवाद तूल पकड़ गया। देखते ही देखते पूरा माहौल ही बदल गया। ग्राम प्रधान से भी हाथापाई कर दी गई। ग्रामीणों ने बामुश्किल बीच बचाव कर प्रधान को बचाया। बैठक समाप्त होने के बाद भी हंगामा होते रहा। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के अनुसार मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को भेज दी गई। ग्राम प्रधान ने भी हाथापाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
गुरुवार को ताड़ीखेत ब्लॉक के तिपोला गांव स्थित पंचायत भवन में ग्राम प्रधान विक्रम मेहरा की अध्यक्षता में गांव की खुली बैठक शुरु हुई। गांव की समस्याओं के समाधान व विकास योजनाओं पर चर्चा के साथ ही विभिन्न कार्य योजनाएं तैयार कर प्रस्ताव पास किए गए। इसी बीच मनरेगा के जॉब कार्ड व वार्ड मेंबरों की अनुपस्थिति से जुड़ा मामला तूल पकड़ गया। बैठक में मौजूद दो लोगों ने हंगामा शुरु कर दिया। बैठक में मौजूद अन्य लोग कुछ समझ पाते की एक पक्ष से जुड़े व्यक्ति ने ग्राम प्रधान विक्रम मेहरा के साथ गाली गलौज कर हाथापाई शुरु कर दी। ग्राम प्रधान से हुई गाली गलौज व हाथापाई से अफरातफरी मच गई। महिलाओं ने भी बीच बचाओ का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। गांव के लोगों ने बामुश्किल हंगामा करने वालों को रोका। बैठक में हंगामा होने पर क्षेत्रवासियों ने गहरी नाराजगी जताई। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी कमल शर्मा ने बताया कि ग्राम प्रधान के साथ गाली गलौज से बैठक का माहौल खराब हुआ। काफी समझाया भी गया पर हंगामा करने वाले नहीं माने। घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। ग्राम प्रधान विक्रम मेहरा ने बताया की मारपीट करने वालों के खिलाफ प्रशासन को तहरीर देने की तैयारी की जा रही। गांव का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। ग्रामीणों ने भी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।

error: Content is protected !!