🔳 निपुण भारत तथा हिंदी व गणित विषय पर हुई प्रतियोगिता
🔳 तमाम विद्यालयों के दर्जनों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
🔳 विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अमेल में निपुण विद्यार्थी व राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिमलखा में गणित व हिंदी विषय पर हुई प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। निपुण विद्यार्थी में जीपीएस बवास की महक जबकि गणित व हिंदी में जीपीएस धौणा की वानी विजेता बनी। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
मंगलवार को बेतालघाट ब्लॉक के अमेल गांव स्थित विद्यालय में हुई निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वक्ताओं ने कहा की भाषाई व गणितीय दक्षताओं को सिखाने व प्रतिफलों पर आधारित आंकलन प्रपत्र के माध्यम से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बवास की महक विजेता बनी जबकि जीपीएस भतरौजखान के हर्ष दूसरे व जीपीएस अमेल के लोकेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। सहायक अध्यापक राजकुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के दो दर्जन से अधिक नौनिहालों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सीआरसी समन्वयक हरीश चंद्र आर्या, सिद्धार्थ बधानी, गोविंद सिंह, विजय वर्मा, अभिषेक कुमार आजाद, प्रेमा नेगी, लता कटियार आदि मौजूद रहे। इधर जीपीएस सिमलखा में हुई प्रतियोगिता में तमाम विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया। हिंदी व गणित विषय पर हुई प्रतियोगिता में जीपीएस धौणा की वानी पहले, जीपीएस बजेडी की सौम्या दूसरे व पालड़ी की जिया तीसरे स्थान पर रही। एनपीआरसी प्रभारी चंद्रशेखर सिंह ने विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस दौरान दया किसन, नवीन सिंह जलाल, तारा सिंह नेगी, नसरीन खातून, बबलू सुयाल आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!