🔳 मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दिए निर्देश
🔳 स्पष्टीकरण मिलने के बाद एडिशनल डायरेक्टर को भेजी जाएगी रिपोर्ट
🔳 पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज धनियाकोट से जुड़ा है मामला
🔳 उपशिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच कर सीइओ को सौंपी है रिपोर्ट
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज धनियाकोट में वित्तीय आधुनिकताओं की जांच रिपोर्ट मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचने के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जयसवाल ने मामले की गंभीरता से ले पूर्व प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांग लिया है। सीईओ के अनुसार स्पष्टीकरण मिलने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज धनियाकोट में पीएम श्री योजना के तहत उपलब्ध बजट से हरी घास लगाए जाने का बिल उपलब्ध होने पर आज तक घास न लगने, 91 किलो चीनी का बिल मिलने, बच्चों के आईकार्ड न बनने तथा संगीत व खेलकूद से जुड़ी सामग्री उपलब्ध न होने का मामला तूल पकड़ने के बाद बीते दिनों उप-शिक्षा अधिकारी बेतालघाट राशी बुधलाकोटी ने मामले की जांच कर रिपोर्ट सीईओ को भेजी।शिक्षा के मंदिर में वित्तीय अनियमताओं का मामला सामने आने से क्षेत्रवासियों ने भी गहरी नाराजगी जताई तथा उच्चस्तरीय जांच पर जोर दिया। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद अब मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जयसवाल ने संबंधित पूर्व प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांग लिया है। सीईओ के अनुसार जांच में निर्धारित आरोपों के आधार पर पूर्व प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण देने के लिए पंद्रह दिन का समय दिया गया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद एडिशनल डायरेक्टर को रिपोर्ट भेजी जाएगी।




