🔳 आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय के तत्वावधान में हुई प्रतियोगिता
🔳 क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले में आठवीं कक्षा की टीम बनी विजेता
🔳 सौ मीटर दौड़ जूनियर वर्ग में सूरज ने की जीत दर्ज
🔳 विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय के तत्वावधान में मझेडा स्थित खेल मैदान में हुई खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। खेल महोत्सव में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। आठवीं व छठी कक्षा के बीच हुई किक्रेट के रोमांचक मुकाबले में आठवीं कक्षा की टीम ने जीत दर्ज की।
मझेडा के खेल मैदान में खेल महोत्सव का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनू त्रिपाठी ने किया। प्रधानाचार्या ने खिलाड़ियों से खेल मैदान पर उत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान किया। कहा की विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास के लिए खेल गतिविधियां आवश्यक है। भविष्य में भी खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। महोत्सव के दौरान कबड्डी, लंबी व ऊंची कूद, क्रिकेट, सौ मीटर दौड़ हुई। सौ मीटर दौड़ में यूकेजी के सूरज विजेता बने जबकि प्रियांशु व युवराज दूसरे तथा लक्षिता तीसरे स्थान पर रही। एलकेजी में भावेश पहले, भूमिका व राघव दूसरे तथा सौम्या तीसरे पायदान पर रही। दूसरी कक्षा के बीच हुई प्रतियोगिता में मानसी बिष्ट व कृष्णा संयुक्त रुप से विजेता बने। तीसरे में शौर्य जलाल, चौथी में चारु अधिकारी, पांचवीं में हिमानी बिष्ट जबकि छठी में तनिष्का कुमार, सातवीं में मानसी बिष्ट तथा आठवीं कक्षा के बीच हुई प्रतियोगिता में पल्लवी व प्रीती संयुक्त विजेता घोषित किए गए। क्रिकेट मैच में आठवीं कक्षा की टीम ने विपक्षी टीम को मात दी। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक मुकेश त्रिपाठी, संतोष कुमार, सरिता तिवारी, सरिता मेहरा, गीता बिष्ट, अनुराग राणा, हिमानी रावत, मनीषा, दीपशिखा, ऊषा बिष्ट, सपना, दीपक कुमार, प्रीति, निशा मंगच्वाडी आदि मौजूद रहे।




