🔳 बिमारियों से बचाव के तौर तरीके भी बताए
🔳 सरकार व विभागीय योजनाओं की जानकारी भी की गई साझा
🔳 रामगढ़ ब्लॉक के तमाम गांवों के किसानों ने किया प्रतिभाग
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

उद्यान विभाग सुयालबाड़ी में हुए कार्यक्रम में किसानों को प्याज के पौधे वितरित किए गए। किसानों को सरकार व विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में आसपास के तमाम गांवों से पहुंचे किसानों ने प्रतिभाग किया।
गुरुवार को उद्यान केंद्र में हुए कार्यक्रम में रामगढ़ ब्लॉक के सुयालगाढ, कमोली, सिरसा, छिमी, मटेला, छियोडी, धूरा, सुयालबाड़ी, मनर्सा, गंगरकोट, क्वारब, चौपड़ा, सिमराड आदि तमाम गांवों से पहुंचे दर्जनों किसानों को प्याज के पौधे वितरित कर रोपाई के तौर तरीके बताए गए। उद्यान सहायक राजेंद्र कुमार ने विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा की। किसानों को पौधों को बिमारियों से बचाव के तौर तरीके बताए। इस दौरान सतीश सिंह, दीवान सिंह, तारा दत्त जोशी, किशोरी लाल, बाला दत्त, पूरन चंद्र, युगल किशोर, प्रमोद गुणवंत, शेखर जोशी, तरुण कांडपाल, कैलाश सुयाल आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!