🔳 यूकेडी जिलाध्यक्ष ने सौंपा दायित्व
🔳 पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान
🔳 जनपद की टीम में शामिल किए जाने पर युवाओं में खुशी
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठनात्मक मजबूती को बेतालघाट ब्लॉक के रौलिया गांव निवासी विरेन्द्र बोहरा (विक्की) को युवा प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। संगठन के जिलाध्यक्ष हरीश मेवाड़ी ने नवनियुक्त उपाध्यक्ष से पार्टी की मजबूती को मजबूती को कार्य करने का आह्वान किया है। विरेन्द्र को जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी से जुड़े कार्यकताओं ने खुशी व्यक्त कर वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
उत्तराखंड क्रांति दल ने बेतालघाट में अपना कुनबा बढ़ाने की कवायद तेज कर दी है। बीते दिनों ब्लॉक अध्यक्ष पद पर महेंद्र रावत की ताजपोशी के बाद अब युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हरीश मेवाड़ी ने अपनी टीम में बेतालघाट ब्लॉक के रौलिया गांव के तेजतर्रार युवा नेता विरेन्द्र को शामिल किया है। जिलाध्यक्ष ने युवा नेता को पत्र भेज जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दिए जाने की सूचना दी है विरेन्द्र को जिला उपाध्यक्ष पद पर जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने इसे पार्टी का महत्वपूर्ण निर्णय करार दिया है। कहा कि विरेन्द्र के मनोयन से संगठन को जनपद में मजबूती मिलेगी। ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र रावत, खगेंद्र पिनारी, भूपेंद्र बिष्ट, राकेश खंडूरी, मनीष खंडूरी, भुवन बिष्ट, भुवन बधानी, तरुण बोहरा, भूप्पी, संजू आर्य, दीपू बोहर, मुन्ना भंडारी, पंकज बोहरा, भास्कर बिष्ट, हरीश पडियार, भुवन बधानी आदि लोगों ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष को बधाई दी है।

error: Content is protected !!