🔳 घातक क्लब बैरोली को दस विकेट से दी शिकस्त
🔳 धर्मेंद्र व हर्षित ने भी खेली अर्धशतकीय पारी
🔳 चारों खिलाड़ियों को नगद धनराशि से किया गया सम्मानित
🔳 आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों खेलप्रेमी
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

रामगढ़ ब्लॉक के गांज गांव स्थित खेल मैदान में घातक क्लब बैरोली व शीतला क्रिकेटर्स के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में शीतला क्रिकेटर्स की टीम ने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम मुकाबला दस विकेट शेष रहते जीत लिया। खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
रविवार को गांज के खेल मैदान में मुख्य अतिथि भीम सिंह जीना, पान सिंह जीना, भानू प्रताप व राकेश राणा ने दीप प्रज्वलित कर मुकाबले का शुभारंभ किया। अतिथियों ने चैम्पियनशिप के आयोजन पर आयोजन समिति को बधाई दी। कहा की ऐसी चैंपियनशिप से खेल प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है। घातक क्लब बैरोली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। बैरोली के खिलाड़ियों ने निर्धारित 15 ओवर में धर्मेंद्र व हर्षित के अर्धशतक की बदौलत 136 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शीतला क्रिकेटर्स की टीम ने दस विकेट शेष रहते विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता टीम की ओर से दीवान व जगदीश ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। अर्धशतकीय पारी खेलने वाले चारों खिलाड़ियों को मन्नू नयाल ने पांच – पांच सौ रुपये की इनामी राशि भेंट की। अंपायर की भूमिका रोशन बिष्ट व अमन मेहता ने निभाई। सोनू नयाल ने प्रतियोगिता का आंखों देखा हाल सुनाया। आसपास के गांवों से पहुंचे खेलप्रेमियों ने प्रतियोगिता का लुत्फ उठाया साथ ही खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

error: Content is protected !!