🔳 विपक्षी टीम को सात विकेट से दी शिकस्त
🔳 उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर तरुण चुने गए मैन ऑफ द मैच
🔳 गांज गांव स्थित खेल मैदान में खेली जा रही क्रिकेट चैम्पियनशिप
🔳 सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर खेलप्रेमी बढ़ा रहे खिलाड़ियों का उत्साह
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

रामगढ़ ब्लॉक के गांज गांव में स्थित खेल मैदान में खेली जा रही क्रिकेट चैम्पियनशिप में रोमांचक मुकाबलों का लुत्फ उठाने आसपास के गांवों से सैकड़ों खेल प्रेमी खेल मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। स्टार इलेवन व फलसीमा क्रिकेट क्लब के बीच हुए मुकाबले में स्टार इलेवन ने विपक्षी टीम को करारी शिकस्त दी। विजेता टीम के तरुण मैन ऑफ द मैच चुने गए।
गांज गांव के खेल मैदान में गुरुवार को खेले गए मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोना राकेश राणा व खीम सिंह नयाल ने संयुक्त रुप से किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से खेल मैदान पर खेल भावना का परिचय दे उत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान किया। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए फलसीमा की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 126 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार 11 की टीम ने तरुण व नीरज की शानदार बल्लेबाजी के दम पर सात विकेट शेष रहते मैच जीत लिया। शानदार खेल की बदौलत तरुण को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर की भूमिका लक्ष्मण सिंह बिष्ट व रोशन बिष्ट ने निभाई। आसपास के गांवों से सैकड़ों खेलप्रेमी मैच का लुत्फ उठाने गांज गांव पहुंचे। आयोजन समिति सदस्यों ने खेलप्रेमियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सोनू नयाल, राजेंद्र नयाल, संतोष नयाल, गोलू लटवाल, गोपाल, दयाल सिंह, दीपक, गंगा नयाल आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!