🔳 ब्यासी गांव के सत्तर से ज्यादा परिवार परेशान
🔳 जल जीवन मिशन योजना से की जाती है पानी की आपूर्ति
🔳 समुचित आपूर्ती न होने से दूर दराज से पानी ढोना बनी मजबूरी
🔳 ग्रामीणों ने व्यवस्था में सुधार किए जाने की उठाई मांग
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

जल जीवन मिशन योजना से समुचित पेयजल उपलब्ध न होने से बेतालघाट ब्लॉक के ब्यासी गांव के सत्तर से अधिक परिवार तमाम परेशानियां का सामना करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया की बिल प्रतिमाह भेजा जा रहा है पर महीने में पंद्रह दिन ही पानी उपलब्ध हो रहा है। ग्राम प्रधान विमला आर्या ने समुचित पेयजल आपूर्ति न होने से भी नाराजगी जताई है।
बेतालघाट के तमाम गांवों में जल मिशन योजना के तहत भारी भरकम बजट खर्च होने के बावजूद गांवों के लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। छड़ा खैरना पेयजल पंपिंग योजना का कार्य वर्तमान में भी अधर में लटका हुआ है। समीपवर्ती ब्यासी गांव में भी ग्रामीण योजना का लाभ नहीं मिलने से परेशान हैं। समुचित पेयजल आपूर्ति न होने से ग्रामीण दूर दराज स्थित प्राकृतिक जल स्रोत से पानी ढोने को मजबूर हैं। स्थानीय राजेंद्र कुमार, ललित मोहन, कमलेश कुमार, मनोज कुमार के अनुसार महीने में महज पंद्रह दिन ही पेयजल उपलब्ध हो पा रहा है प्रतिमाह बिल पूरा भेजा जा रहा है। आरोप लगाया की कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद सुध नहीं ली जा रही। खामियाजा गांव के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। गांव के लोग कड़ाके की ठंड में भी दूर दराज स्थित प्राकृतिक जल स्रोत से पानी ढोने को मजबूर हो चुके हैं। स्थानीय योगेश बिष्ट, मदन सिंह, दिनेश सिंह, राजेंद्र सिंह, भोला राम, पप्पू, लक्ष्मण, विजय कुमार, नवीन चंद्र, मुकेश चंद्र, प्रकाश चंद्र, शशिकांत, योगेश, राहुल आदि लोगों ने योजना से समुचित पेयजल आपूर्ति किए जाने की मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि अनदेखी की गई तो फिर आंदोलन की रुपरेखा तैयार की जाएगी।

error: Content is protected !!