🔳 आंगन में बंधे मवेशी पर हमलावर हुआ गुलदार
🔳 ग्रामीणों ने हो हल्ला कर बचाई मवेशी का जान
🔳 घटना से गांव में मचा हड़कंप, दहशत में ग्रामीण
🔳 क्षेत्रवासियों ने गुलदार की घुसपैठ रोकने को पिंजरा लगाने की उठाई मांग
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
भुजान बेतालघाट मोटर मार्ग पर स्थित खैरनी गांव में सुबह सुबह गुलदार के आवासीय मकान के आंगन तक पहुंच मवेसी पर हमलावर होने से अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने हो हल्ला कर बामुश्किल मवेशी को गुलदार की पकड़ से बचाया। आबादी के बीचोंबीच तक गुलदार की घुसपैठ होने से गांव के लोग दहशत में हैं।
गुरुवार को रोजाना की तरह खैरनी गांव के पशुपालकों ने मवेशियों को गौशाला से लाकर आंगन के सभी धूप में बांध दिया तभी एकाएक आबादी के बीचोंबीच पहुंचे गुलदार ने एक मवेशी पर हमला बोल दिया। गुलदार के एकाएक मवेशी पर हमलावर होने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने हो हल्ला कर बामुश्किल मवेशी को गुलदार की पकड़ से आजाद करवाया। आक्रोशित गुलदार ने ग्रामीणों की ओर भी रुख किया पर गनीमत रही की ग्रामीण बाल बाल बच गए। हो हल्ला होने पर गुलदार मवेशी को घायल कर जंगल की ओर भाग गया। पशुपालकों ने गुलदार के हमले से लहुलुहान हुए मवेशी का उपचार किया। स्थानीय नवीन सिंह जंतवाल के गुलदार के आबादी के बीचोंबीच पहुंचकर मवेशी पर हमला करने की घटना से गांव के लोग दहशत में आ गए हैं। महिलाएं खेतों में जाने से डरने लगी है जबकि बच्चों को स्कूल भेजने में भी बड़ी घटना की अनहोनी का अंदेशा बना हुआ है। स्थानीय चंदन सिंह, भगवत सिंह, भजन सिंह, कैलाश सिंह, मदन सिंह मेहरा आदि ने वन विभाग से गांव के समीप पिंजरा लगाकर गुलदार के आंतक से निजात दिलाए जाने की मांग उठाई है।




