🔳 प्रदेश की जनता को हमेशा से ठगने का भी आरोप
🔳 यूकेडी की बैठक में कार्यकर्ताओं ने कई अहम मुद्दों पर की चर्चा
🔳 संगठनात्मक मजबूती को महेंद्र को ब्लॉक अध्यक्ष की सौंपी गई कमान
🔳 पार्टी के फिल्ड मार्शल दिवाकर भट्ट को दी गई श्रद्धांजलि
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के आमबाडी गांव में हुई उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। कार्यकताओं ने संगठन की मजबूती को एकजुटता से कार्य करने का संकल्प लिया। भाजपा व कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। वक्ताओं ने कहा की दोनों ही पार्टीयों ने हमेशा राज्य की जनता को ठगने का काम किया है। संगठनात्मक मजबूती को महेंद्र रावत को बेतालघाट ब्लॉक अध्यक्ष की कमान भी सौंपी गई।
आमबाडी गांव में हुई बैठक में यूकेडी कार्यकताओं ने पार्टी के फिल्ड मार्शल रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर दुख व्यक्त किया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। दूसरे सत्र में पार्टी की मजबूती व अगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार की गई। वक्ताओं ने कहा की गांवों में मूलभूत समस्याओं तक का अकाल पड़ा पड़ा हुआ है। प्रदेश की जनता ने बारी बारी से भाजपा व कांग्रेस को जिम्मेदारी सौंपी पर आज तक गांवों के विकास को ठोस कदम नहीं उठाए जा सके हैं जिस कारण गांवों में तेजी से पलायन बढ़ रहा है। आरोप लगाया की दोनों ही पार्टीयों ने हमेशा ही आमजन को ठगने का काम किया है। कार्यकताओं ने सर्वसम्मति से महेंद्र रावत को बेतालघाट ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। नवनियुक्त अध्यक्ष महेन्द्र ने कहा की भाजपा व कांग्रेस की जनविरोधी नितियों से प्रदेश की जनता त्रस्त है। लोग अब उत्तराखंड क्रांति दल को सत्ता में लाने का मन बना चुके है‌। कार्यकताओं से एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान मुन्ना भंडारी, विक्की बोहरा, पंकज बोहरा, भास्कर बिष्ट, खगेन्द्र पिनारी, हरीश पडियार समेत दर्जनों लोगों ने यूकेडी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भूपेंद्र बिष्ट, राकेश खंडूरी, मनीष खंडूरी, भावना बिष्ट, भुवन बधानी, तरुण बोहरा, भूप्पी बिष्ट आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!