🔳 रातीघाट क्षेत्र में गौशाला निर्माण को चिह्नित की गई थी दस नाली भूमि
🔳 गौशाला निर्माण होने से बेजुबानों को मिलता आसरा
🔳 सड़कों पर वाहनों की टक्कर से जहां तहां भटक रहे गौवंशीय पशु
🔳 लंबा समय बीतने के बावजूद गौशाला निर्माण न होने से पशुप्रेमियों में नाराजगी
🔳 जल्द जमीन की तलाश कर गौशाला निर्माण की उठाई मांग
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे रातीघाट क्षेत्र में बेजुबान गौवंश के लिए प्रस्तावित जमीन पर हैलीपेड निर्माण होने से गौशाला निर्माण की उम्मीदें धराशाही हो गई है। गौशाला निर्माण के लिए चिह्नित की गई दस नाली जमीन पर हैलीपेड के अस्तित्व में आने से अब गौशाला के जमीन ढूंढे नहीं मिल रही। पशु प्रेमियों ने गौशाला की जमीन पर हैलीपेड निर्माण पर गहरी नाराजगी जताई है। जल्द गौशाला के लिए भी भूमि चिह्नित किए जाने की मांग उठाई है।
कोसी घाटी में बेसहारा गोवंशीय पशुओं के लिए रातीघाट क्षेत्र में गौशाला निर्माण की कवायद शुरु होने से गौवंश की बेकद्री पर रोक लगने की उम्मीद जगी। हाईवे पर वाहनों की चपेट में आकर आए दिन घायल हो रहे गौवंशीय पशुओं के लिए गौशाला बनने की उम्मीद थी। प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से ले अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे रातीघाट क्षेत्र में शिप्रा नदी किनारे दस नाली जमीन चिह्नित कर अभिलेख उच्चाधिकारियों को भेज दिए। भूमि चिह्नित होने से पशुप्रेमियों ने भी बेसहारा गौवंशीय पशुओं को आसरा मिलने की उम्मीद जताई। करीब एक वर्ष से भी अधिक समय से कवायत चलती रही की तभी एकाएक गोशाला के लिए चिह्नित दस नाली जमीन पर हैलीपेड निर्माण का फैसला ले लिया गया। पशुप्रेमियों ने आपत्ति भी जताई पर एक न सुनी गई और गौशाला के लिए चिह्नित की गई जमीन पर हैलीपेड का निर्माण कर दिया गया। चिह्नित भूमि पर हैलीपेड निर्माण हो जाने से अब गौशाला निर्माण की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है। जमीन हाथ से निकलने के से गौशाला निर्माण की उम्मीदों को भी झटका लगा है वहीं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों व पशुप्रेमियों ने भी गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया कि हैलीपेड निर्माण के लिए चिह्नित जमीन पर गौशाला निर्माण किया जाना एकदम ग़लत है। यदि हैलीपेड निर्माण किया जाना था तो पहले गौशाला निर्माण के लिए भूमि चिह्नित की जानी चाहिए थी। क्षेत्रीय जन विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष मनीष तिवारी, उपाध्यक्ष मनोज सिंह बिष्ट, विरेन्द्र सिंह, गजेंद्र सिंह नेगी, संजय सिंह बिष्ट, कुलदीप सिंह, सुनील मेहरा, आंनद सिंह आदि ने सड़कों पर बेसहारा घुम रहे गोवंशीय पशुओं के लिए गौशाला निर्माण को जल्द भूमि चिह्नित किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। अनदेखी पर आंदोलन की चेतावनी दी है। श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी मोनिका के अनुसार मामले को दिखवाया जाएगा। गौशाला के लिए भूमि चिह्नित करने के भी निर्देश दिए जाएंगे।




