🔳 ग्राम प्रधानों व वार्ड सदस्यों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
🔳 गांवों के विकास जनहित में कार्य करने का लिया संगठन
🔳 बेतालघाट, गरमपानी, सिमलखा व तल्ला गांव में हुआ कार्यक्रम
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक सभागार व गरमपानी व तल्ला गांव तथा सिमलखा में हुए कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित 52 ग्राम प्रधानों व 296 वार्ड सदस्यों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। ग्रामीण विकास को एकजुटता से कार्य करने का भरोसा दिलाया। पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के अनुसार जल्द ही गांवों में रोस्टर अनुसार खुली बैठकों की जाएगी।
मंगलवार को महिला सभागार गरमपानी में हुए शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अंकित साह ने किया। ब्लॉक प्रमुख ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से गांवों के विकास को मिलजुल कार्य करने का आह्वान किया। एबीडीओ विनोद कुमार ने पंचायत प्रतिनिधियों व वार्ड सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। पंचायतों को आदर्श पंचायत के रुप में स्थापित करने की अपील की। बेतालघाट ब्लॉक सभागार में एबीडीओ द्वितीय उमेश चंद्र सनवाल ने प्रधानों व वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई। तल्ला गांव व सिमलखा गांव में भी शपथ ग्रहण समारोह हुआ। पंचायत प्रतिनिधियों ने गांवों की समस्याओं के समाधान व विकास कार्यों के लिए सबको साथ लेकर चलने का भरोसा दिलाया। इस दौरान ग्राम प्रधान छड़ा खैरना ऊषा पिनारी, प्रधान बारगल गीता पाठक, धीरेन्द्र चौहान, अंकिता समेत तमाम ग्राम प्रधान व वार्ड सदस्य मौजूद रहे।

error: Content is protected !!