🔳 पक्ष व विपक्ष के नेताओं ने एक दूसरे पर कसे तीखे तंज
🔳 हंगामा बढ़ने पर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई सदन की कार्रवाई
🔳 राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में हुई युवा संसद प्रतियोगिता
🔳 विद्यार्थियों ने लोकसभा की कार्रवाई की दी शानदार प्रस्तुति
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
शहीद खेम चन्द्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट मे राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में युवा संसद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लोकसभा की कार्रवाई की शानदार प्रस्तुति दी। नीमा बेरी ने दमदार प्रस्तुति के दम पर पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में बजट पर चर्चा तथा महंगाई, स्वास्थ्य व शिक्षा पर पक्ष व विपक्षी सदस्यों के बीच हुई तकरार ने खूब तालियां बटोरी। प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
महाविद्यालय सभागार हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार ने किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को भारतीय लोकतांत्रिक प्रक्रिया में संसद, सत्तापक्ष, विपक्ष की भूमिका का महत्व बताया। राष्ट्र निर्माण के लिए देश की राजनीतिक प्रक्रिया में सक्रिय प्रतिभाग करने का आह्वान किया ताकि भारत की एकता में युवा राजनीतिज्ञ सकारात्मक सहयोग प्रदान कर सके। संचालन डा. तरुण कुमार आर्या ने किया।विद्यार्थियों ने लोकसभा की कार्यप्रणाली के तहत शपथग्रहण, नए मंत्रियों का परिचय, प्रश्नकाल में स्वास्थ्य, शिक्षा, बेरोजगारी, महंगाई पर प्रश्नोत्तर, राज्यसभा का संदेश, विधेयक परिचय, बजट पर चर्चा तथा बजट पारित होने की प्रक्रिया का मंचन किया। प्रतियोगिता में छाया पंत ने सभापति, ममता बोहरा ने प्रधानमंत्री, रश्मि भंडारी ने नेता प्रतिपक्ष तथा वंशिका, रजनी, आरती, कोमल, शीतल, निधि तिवारी तथा नैना ने विभिन्न भूमिकाएं निभाई। प्रतियोगिता में नीमा बेरी विजेता बनी जबकि छाया पंत दूसरे व रश्मि भंडारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। डा. जयति दीक्षित, डा. ईप्सिता सिंह व डा. दीपक ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान ममता पांडे, डा. निर्मला, सन्तोष कुमार भारती, प्रदीप कुमार, भाष्करानंद पंत, सपना आर्या, मुकेश रावत, अनिल नाथ, ललित मोहन आर्या समेत राजीव गांधी अभिनव आवासीय विद्यालय बेतालघाट के छात्र छात्राएं मौजूद रहे।




