🔳 सीसीटीवी कैमरे मिले बंद, पानी का भी नहीं मिला छिड़काव
🔳 रतौडा में भी बगैर अनुमति गड्ढा खोदने पर पट्टा स्वामी पर 56 हजार रुपये के जुर्माने की संस्तुति
🔳 खनन, प्रशासन व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने चलाया अभियान
🔳 खनन सत्र शुरु होते ही खनन विभाग ने कसा शिकंजा
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
खनन सत्र के शुरु होने के साथ ही खनन विभाग ने नियमों के उल्लघंन पर शिंकजा कसना शुरु कर दिया है। बेतालघाट स्थित स्टोन क्रशर पर नियमों का उल्लघंन पाए जाने पर संबंधित विभाग ने क्रशर पर सात लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया जिसकी रतौडा क्षेत्र में बगैर अनुमति गड्डा खोदने पर केएमवीएन के पट्टा धारक पर भी 56 हजार रुपये जुर्माना लगाने की कार्रवाई की।
मंगलवार को लगातार मिल रही शिकायत के आधार पर जिला खनन अधिकारी ताजवर सिंह नेगी की अगुवाई में खनन, राजस्व व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने बेतालघाट स्थित बेतालेश्वर स्टोन क्रशर पर छापेमारी की। एकाएक हुई छापेमारी से स्टोन क्रशर में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान पानी का छिड़काव न होने से लगातार धूल उठने की पुष्टि हुई। क्रशर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद पाए गए। परिसर के समीप ही पहाड़ी पर अवैध खदान तथा उपखनिज भंडारण भी अधिक पाया गया। छापेमारी में मिली अनियमितता पर क्रशर स्वामी पर 7.16 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। विभागीय टीम ने क्रशर संचालक को नियमों के पालन करने की कड़ी हिदायत दी। साफ कहा की नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संयुक्त टीम को रतौडा क्षेत्र में केएमवीएन से स्वीकृत उपखनिज पट्टे के समीप तौल कांटा लगाने को बगैर अनुमति गड्डा करने पर पट्टा स्वामी के खिलाफ 56 हजार रुपये के जुर्माने की संस्तुति की गई। जिला खनन अधिकारी ताजवर सिंह के अनुसार नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान तहसीलदार नेहा, सर्वेयर विनोद बाराकोटी, राजस्व निरीक्षक सुरेश सनवाल, शुभम गुसाई आदि मौजूद रहे।




