🔳 घटना से पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप, ग्रामीण स्तब्ध
🔳 स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम
🔳 व्यापारी का आत्मघाती कदम बना रहस्य
🔳 कोसी व कुंजगढ़ नदी के संगम पर गमगीन माहौल में हुई अंत्येष्टि
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

ताड़ीखेत ब्लॉक के टूनाकोट सेरा गांव के टैंट व्यापारी ने गोदाम में फंदे से लटककर जीवनलीला समाप्त कर ली। व्यवसायी के आत्मघाती कदम से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। व्यवसायी ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया ये अभी रहस्य बना हुआ है। घटना से स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है जबकि गांव में मातम पसर गया है।
रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे से सटे टूनाकोट गांव निवासी संदीप सिंह (43) पुत्र लक्ष्मण सिंह क्षेत्र के बीते सोमवार को दोपहर में गायब होने से हड़कंप मच गया। स्वजनों व ग्रामीणों ने खोजबीन अभियान भी चलाया पर कुछ पता नहीं चल सका। मोबाइल पर संपर्क साधा पर फोन नहीं उठा। काफि खोजबीन के बाद जब लोग चापड़ गांव स्थित टैंट के गोदाम पहुंचे तो अंदर से गोदाम बंद होने पर लोगों को अंदेशा होने पर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर टैंट व्यवसायी के फंदे में लटके होने से स्वजनों व ग्रामीणों के होश उड़ गए। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची प्रशासन की टीम ने शव को नीचे उतार पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेजा। बेहद मिलनसार स्वभाव के संदीप सिंह के खौफनाक कदम से क्षेत्र के लोग सख्ते में है। व्यवसायी ने ऐसा कदम क्यों उठाया फिलहाल यह अभी रहस्य बना हुआ है। देर शाम कोसी व कुंजगढ़ नदी के संगम पर स्थित मोक्ष धाम में मृतक की अंत्येष्टि कर दी गई। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है।

error: Content is protected !!