🔳 आंगनबाड़ी केंद्र मल्ला निगलाट में हुआ कार्यक्रम
🔳 विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी की भागीदारी
🔳 पुरुस्कार के तौर पर बच्चों को बांटे गए उपहार
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्र मल्ला निगलाट में नौनिहालों ने केक काटकर बाल दिवस महोत्सव मनाया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे सभी का मन मोह लिया। नौनिहालों को उपहार के तौर पर पुरुस्कार भी बांटे गए।
मल्ला निगलाट स्थित आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में हुए कार्यक्रम में नौनिहालों ने खूब मस्ती की। केक काटकर महोत्सव का श्रीगणेश किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हंसा मेहरा ने अभिभावकों को बाल विकास विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी साझा की। समय पर टीकाकरण पर जोर दिया। नौनिहालों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विभिन्न खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। नौनिहालों को कई रोचक जानकारियां भी दी गई। बच्चों को पुरुस्कार भी बांटे गए। इस दौरान कई अभिभावक भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!