🔳 अफरा तफरी के बीच घायलों को पहुंचाया गया उपचार केंद्र
🔳 धरातल पर हुआ राहत व बचाव कार्यों का आंकलन
🔳 विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने तत्परता से निभाई जिम्मेदारी
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित खैरना बाजार क्षेत्र 6.5 रिएक्टर पैमाने की भूकंप से दहल उठा। करीब आधा दर्जन व्यापारी क्षतिग्रस्त दुकानों के अंदर फंस गए। कई मकानों में दरारें आ गई। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस, प्रशासन व एसडीआरएफ की टीम ने राहत व बचाव अभियान चलाकर घायलों को तहसील परिसर में बनाए गए अस्थाई शिविर में पहुंचाया।
शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास श्री कैंची धाम तहसील की उप जिलाधिकारी मोनिका की देखरेख में मॉकड्रिल की शुरुआत हुई। तहसील परिसर में अस्थाई उपचार व राहत शिविर केंद्र बनाए गए। भूकंप की सूचना पर एसडीआरएफ छड़ा ईकाई, भवाली व खैरना पुलिस तथा तहसील प्रशासन की टीम ने तत्परता से बाजार की ओर दौड़ी। तीन अलग अलग दुकानों में दबे घायलों को एक-एक कर स्ट्रेचर की मदद से राहत शिविर में पहुंचाया गया। भूकंप के दौरान राहत व बचाव कार्यों को हुए मॉकड्रिल में विभिन्न विभागों के अधिकारी मुस्तैद दिखे। कर्मचारियों ने पूरी मुस्तैदी से राहत व बचाव कार्यों में हिस्सा लिया। इस दौरान कोतवाल भवाली प्रकाश मेहरा, तहसीलदार नेहा, राजस्व निरीक्षक नरेश असवाल, एसडीआरएफ प्रभारी राजेश जोशी, चौकी प्रभारी हर्ष बहादुर पाल, राजस्व उपनिरीक्षक मोहम्मद शकील, रवि पांडे समेत विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
