🔳 संस्कृत प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में दी शानदार प्रस्तुति
🔳 समूह नृत्य में जीआइसी जीतुवापीपल की टीम ने मारी बाजी
🔳 समूह गान में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बेतालघाट की जीत दर्ज
🔳 अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में हुई प्रतियोगिताएं
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता के दूसरे दिन वरिष्ठ वर्ग में विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। नाटक प्रतियोगिता में जीआइसी गरजोली की टीम ने दमदार प्रस्तुति के दम पर जीत दर्ज की। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
शनिवार को विद्यालय सभागार में संस्कृत प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारंभ प्रधानाचार्य संजय शर्मा व जीजीआइसी की प्रधानाचार्य भारती आर्या तथा कार्यक्रम संयोजक अरविंद मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र के समीप संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों की संस्कृत भाषा में दी जा रही प्रस्तुतियों की सराहना की। वरिष्ठ वर्ग में हुई श्लोक प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट की विशाखा बुधौड़ी पहले तथा रिखोली की कोमल बोहरा दूसरे स्थान पर रही। नाटक में गरजोली की टीम विजेता बनी। तल्ली सेठी दूसरे व बेतालघाट की टीम तीसरे स्थान पर रही। समूह नृत्य में जीतुवापीपल की टीम ने जीत दर्ज की जबकि बेतालघाट दूसरे स्थान पर रहा। समूह गान में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बेतालघाट पहले, राजकीय इंटर कॉलेज सिमलखा दूसरे व राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट तीसरे स्थान पर रहा। भाषण में राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट की मोनिका कश्मीरा पहले व जीतुवापीपल की रुचि पंत दूसरे स्थान पर रही। निशा गोस्वामी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद में राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट की खुशबू और शाश्विता विजेता बने। गरजोली की पूनम चौधरी, निशा जोशी दूसरे स्थान पर रही। तल्ली सेठी की लक्ष्मी व दिया बर्गली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान राजपाल सिंह नेगी, राजकुमार भंडारी, दलीप फर्त्याल, सत्यदेव, केडी सिंह आदि मौजूद रहे।
