🔳 रामगढ़ ब्लॉक के गांवों में अवैध शराब बिक्री पर जताया रोष
🔳 सरकारी देशी शराब की दुकान में अंग्रेजी शराब बिक्री पर जताई आपत्ति
🔳 संगठन के प्रदेश महासचिव ने उठाई कार्रवाई कि मांग
🔳 कार्रवाई न होने पर गांव के लोगों के साथ फिल्ड में उतरने का ऐलान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे रामगढ़ ब्लॉक के तमाम गांवों में अवैध शराब बिक्री को लेकर राष्ट्रीय सेवा संघ का पारा चढ़ गया है। संगठन के प्रदेश महासचिव ने शराब बिक्री पर सख्ती से अंकुश लगाने की मांग उठाई है साथ ही सरकारी देशी शराब की दुकान में अंग्रेजी शराब बिक्री पर भी रोष जताया है। दो टूक कहा की जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो राष्ट्रीय सेवा संघ शराब तस्करों को बेनकाब करेगा।
हाईवे से सटे गांवों में अवैध शराब बिक्री के जोर पकड़ने पर राष्ट्रीय सेवा संघ ने शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। आरोप लगाया है की गांवों में धड़ल्ले से शराब पहुंचा बिक्री की जा रही है। अवैध शराब बिक्री होने से गांवो का माहौल बिगड़ते जा रहा है वहीं छोटे छोटे बच्चों के नशे की चपेट में आने का अंदेशा भी बना हुआ है। संगठन के प्रदेश महासचिव भारतेन्दु पाठक के अनुसार गांवों में शराब तस्करों का नेटवर्क मजबूत होता जा रहा है। जगह जगह धड़ल्ले से शराब बिक्री होने के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही। नशे की गिरफ्त में फंसकर कई परिवार बर्बाद हो चुके हैं। प्रदेश महासचिव ने कहा की अब शराब तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने तथा माफियाओं को बेनकाब करने के लिए राष्ट्रीय सेवा संघ आगे आएगा। मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो फिर ग्रामीणों को साथ लेकर अवैध शराब बिक्री करने वाले तस्करों के ठिकानों पर धावा बोल दिया जाएगा। सरकारी देशी शराब की दुकान में नियम विरुद्ध अंग्रजी शराब बिक्री किए जाने का आरोप लगा मामले में कार्रवाई पर जोर दिया। साफ कहा की अब गांवों में अवैध शराब बिक्री कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल्द ही संगठन के पदाधिकारी व सदस्य शराब बिक्री करने वाले लोगों के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।
