🔳 मामले का खुलासा होने पर हाईवे से सटे जंगल की ओर भागे
🔳 ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दोनों को जंगल से पकड़ा
🔳 नाबालिग को लालकुआं पुलिस को सौंपेगी खैरना पुलिस
🔳 होटल स्वामी की भूमिका की भी होगी जांच
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती ऐसी आगे बड़ी की नाबालिग घर की दहलीज पार कर करीब अस्सी किलोमीटर दूर होटल में काम करने वाले युवक के पास पहुंच गई। होटल स्वामी ने बगैर पुलिस को सूचना दिए नाबालिग को होटल में ठहरा लिया। लोकेशन के आधार पर पुलिस ने दोनों को पकड़ने को घेराबंदी की तो दोनों पुलिस से बचने को समीपवर्ती जंगल की ओर भाग गए हालांकि पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को पकड़ लिया। चौकी प्रभारी हर्ष बहादुर पाल के अनुसार नाबालिग को लालकुआं पुलिस के सुपुर्द किया जा रहा है। होटल स्वामी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
शुक्रवार को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर चमड़ियां क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ होटल में कार्य करने वाले युवक के कोसी नदी की ओर दौड़ने से हड़कंप मच गया। खैरना चौकी पुलिस की टीम ने घेराबंदी की तो दोनों हाईवे से सटे लोहाली गांव के जंगल की ओर भाग निकले। सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों के सक्रिय होने पर पुलिस टीम ने दोनों को जंगल क्षेत्र में पकड़ लिया। दोनों को खैरना चौकी लाया गया। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ की दोनों के बीच इंस्टाग्राम से दोस्ती हुई और लड़की लड़के से मिलने को अपने घर से करीब अस्सी किलोमीटर दूर चमड़ियां क्षेत्र पहुंच गई। युवक चमड़ियां क्षेत्र में स्थित एक होटल में कार्यरत हैं। किशोरी के पहुंचने पर दोनो रात को होटल में ही रहे सुबह मामले का खुलासा होने पर दोनों भागने के फिराक में थे पर सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस को बगैर बताए नाबालिग को होटल में रखने पर होटल स्वामी की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है। चौकी प्रभारी खैरना हर्ष बहादुर पाल के अनुसार किशोरी को लालकुआं पुलिस के सुपुर्द किया जा रहा है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। होटल स्वामी की भूमिका की भी जांच की जाएगी।
