🔳 हाईवे से सटे सुनियाकोट गांव में लगा विशेष शिविर
🔳 चालीस जाॅब कार्ड धारकों ने करवाई ई-केवाईसी
🔳 मनरेगा योजना के संबंध में जानकारी की गई साझा
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे सुनियाकोट गांव में लगे शिविर में ग्रामीणों को सरकार से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। चालीस ग्रामीणों के जाब कार्ड की ई-केवाईसी की गई। मनरेगा योजना से किए जाने वाले कार्यों के बारे में भी बताया गया।
सुनियाकोट गांव में रोजगार दिवस के तहत लगे शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान राजेंद्र परिवार ने दीप प्रज्वलित कर किया। ग्राम प्रधान ने कहा की ऐसे शिविरों से गांवों के लोग निश्चित रुप से लाभान्वित होते हैं। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। ग्राम विकास अधिकारी नवीन भट्ट ने ग्रामीणों को मनरेगा योजना से किए जाने वाले कार्यों, गांव की खुली बैठक में प्रस्ताव तैयार करने, जिओ टैकनिक समेत कई विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। गांव के करीब चालीस जाॅब कार्ड धारकों की ई-केवाईसी की गई। ग्रामीणों ने कई समस्याओं के समाधान की मांग भी उठाई। ग्राम प्रधान ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान देव सिंह, पूरन सिंह, चंदन सिंह, हरीश मेहरा, बचे सिंह, नंदन सिंह, कमला देवी, दीवानी देवी, शांति देवी, गीता देवी, नंदी देवी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!