🔳 कांग्रेस के प्रदर्शन को भाजपा किसान नेता ने दिया बौखलाहट करार
🔳 कांग्रेस को सत्ता रहा आगामी विधानसभा चुनाव में हार का डर
🔳 एनएच व आपदा घोटाला रही है कांग्रेस की पहचान
🔳 देश प्रदेश में भाजपा के विकास कार्यों से जनता का ध्यान भटकाने का भी लगाया आरोप
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
विधानसभा सत्र में कालाढूंगी विधायक व नेता प्रतिपक्ष के बीच कोसी घाटी की योजनाओं को लेकर गरमाई सियासत से कार्यकता आमने-सामने आ गए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद अब भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा नेता ने इसे आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर हार का भय के साथ ही नौटंकी करार दिया है।
विधानसभा सत्र में बेतालघाट सेठी पुल व मनर्सा पंपिंग पेयजल योजना समेत अन्य विकास योजनाओं को लेकर नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्या व कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के बीच हुई तकरार के बाद बीते रोज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेतालघाट के पदाधिकारियों व सदस्यों के सेठी पुल पर विधायक कालाढूंगी के खिलाफ नारेबाजी व पुतला दहन किए जाने के बाद अब भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह बोहरा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा नेता ने बयान जारी कर इसे कांग्रेस की नौटंकी करार दिया है। कहा की कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर हार का डर सता रहा है जिससे कांग्रेसी बौखला गए हैं। कहा की भाजपा शासनकाल में स्वीकृत कार्यो को कांग्रेस अपना बताकर आमजन का ध्यान भटकाना चाहते हैं। आरोप लगाया की एनएच व आपदा घोटाला की हकीकत आम जनता को पता है। वहीं सत्ता की चाहत के लिए दल बदल की हकीकत भी जनता अच्छे से जानती है। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप बोहरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में देश प्रदेश में तेजी हो रहे विकास कार्यों से कांग्रेस घबरा गई है। आगामी विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को एक बार फिर बुरी तरह हार का सामना करना पड़ेगा।




