🔳 वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर कैंची क्षेत्र से एकत्र किया गया कूड़ा
🔳 हाईवे किनारे कूड़ा डालने पर लोगों ने जताई नाराजगी
🔳 मामले के तूल पकड़ने के बाद किया गया निस्तारण
🔳 जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

वीवीआईपी दौरे को लेकर कैंची क्षेत्र में चले विशेष सफाई अभियान से एकत्र कूड़े को पाडली क्षेत्र के समीप हाईवे किनारे डाले जाने से तमाम सवाल खड़े हो गए। हालांकि मामले के तूल पकड़ने पर आनन फानन में कूड़े को हटवा दिया गया। कूड़े को इधर से उधर डालने पर लोगों ने गहरी नाराजगी भी जताई।
मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कैंची धाम कार्यक्रम को लेकर विभिन्न विभागों के अफसर जोर-शोर से तैयारियों में जुटे थे। पूरे क्षेत्र में व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के लिए दिनरात तैयारियां की गई। विशेष सफाई अभियान चलाकर कूड़ा एकत्र किया गया पर एकत्र कूड़े के निस्तारण के उलट उसे वाहन में भरकर कैंची से गरमपानी की ओर लाकर पाडली क्षेत्र के नजदीक हाईवे किनारे पलट दिया गया। वाहन से लाकर कूड़ा हाईवे किनारे लाकर पलटने की सूचना आसपास के क्षेत्रों तक पहुंची‌‌। लोगों ने मामले पर गहरी नाराजगी जताई। मामले के तूल पकड़ने पर दोपहर में कूड़ा वाहन मौके पर पहुंचा तथा कूड़े को वाहन में भर लिया गया। कूड़े का ढेर हटने पर लोगों ने राहत की सांस ली। कूड़े का निस्तारण न कर इधर से उधर ले जाने पर जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

error: Content is protected !!