🔳 खैरना बाजार के समीप हुई घटना से मचा हड़कंप
🔳 शिक्षक ने राजस्व उपनिरीक्षक को सौंपी तहरीर
🔳 व्यापारियों ने भी उठाई घटना के खुलासे की मांग
[[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]]

खैरना बाजार के समीपवर्ती कालिका मोड़ क्षेत्र से शिक्षक की बाइक गायब होने से हड़कंप मच गया। शिक्षक ने राजस्व उपनिरीक्षक को तहरीर सौप बाइक की खोजबीन की गुहार लगाई है। बाइक के गायब होने की घटना सामने आने से क्षेत्रवासियों ने रोष जता जल्द खुलासे की मांग उठाई है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित काकड़ीघाट क्षेत्र से सटे कुमान गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक राकेश सिंह राणा खैरना क्षेत्र के नजदीक कालिका मोड़ क्षेत्र में रहते हैं। बीते रोज रोजाना की तरह शिक्षक विद्यालय से लौटने के बाद अपनी बाइक को स्टेट हाईवे पर पार्क कर कमरे में चले गए। मंगलवार को राकेश जब विद्यालय जाने को कमरे से स्टेट हाईवे पर पहुंचे तो बाइक नदारद थी। आसपास खोजबीन की गई पर बाइक का कुछ पता नहीं चल सका। शिक्षक ने राजस्व उपनिरीक्षक महरखोला को तहरीर सौप घटना की सूचना दी है। स्थानीय लोगों ने भी घटना के खुलासे की मांग उठाई है। अंदेशा जताया है की यदि जल्द खुलासा न हुआ तो घटना को अंजाम देने वालों के हौसले बुलंद हो सकते हैं।

error: Content is protected !!