🔳 इंद्रधनुषी मंच पर दिखी विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति
🔳 नौनिहालों ने शानदार प्रदर्शन कर अभिभावकों को किया मंत्रमुग्ध
🔳 विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
🔳 हाईवे से सटे ज्याडी क्षेत्र में लीला मैमोरियल पब्लिक हाईस्कूल में हुए विभिन्न कार्यक्रम
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे ज्याडी क्षेत्र में स्थित लीला मैमोरियल पब्लिक हाईस्कूल में विद्यालय का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समां बांधा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल से सम्मानित किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
मंगलवार को विद्यालय सभागार में स्थापना दिवस पर हुए कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय संरक्षक रजनी, प्रधानाचार्य ललित मोहन भट्ट, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि त्रिभुवन सिंह बिष्ट ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ने वार्षिक आख्या पेश की। विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था पर जानकारी साझा की। कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी उपलब्ध कराई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि त्रिभुवन ने कहा की प्रतिवर्ष विद्यालय में अध्ययनरत नौनिहालों का चयन जवान नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल समेत अन्य शैक्षिक संस्थानों के लिए होना विद्यालय व क्षेत्र को गौरवान्वित कर रहा है। प्रधान प्रतिनिधि ने विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था की सराहना की। विद्यार्थियों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, पंजाबी, राजस्थानी लोक नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी। वाद विवाद, चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। खेलकूद व विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बाद सहभोज में अभिभावको व क्षेत्रवासियों ने भी भागीदारी की। इस दौरान रमेश नैनवाल,चंदन नेगी, मयंक बिष्ट, शंकर नैनवाल, प्रकाश नैनवाल, कमलेश नेगी, दलीप नेगी, गोधन सिंह, नीमा नैनवाल, रेखा नेगी, पना देवी, विमला जलाल, भावना अमेरा, चेतना बिष्ट, हर्षिता देवी, शीतल आर्या, ज्योति बिष्ट आदि मौजूद रहे।




