🔳 घोड़ियां हल्सों व गरमपानी में लगा विशेष नेत्र शिविर
🔳 110 से अधिक ग्रामीणों ने कराई आंखों की जांच
🔳 दस लोगों में मोतियाबिंद की पुष्टि, होगा आपरेशन
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर घोड़ियां हल्सों गांव में शीला नेत्रालय रानीखेत के तत्वावधान में लगे विशेष नेत्र शिविर में 60 से ज्यादा ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई। ग्रामीणों को आंखों में होने वाली बिमारियों से बचाव तथा देखभाल की जानकारी दी गई। नौ ग्रामीणों को मोतियाबिंद के निशुल्क आपरेशन के लिए रानीखेत ले जाया गया।
रविवार को घोड़ियां हल्सो गांव में लगे विशेष नेत्र शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान गणेश चंद्र ने दीप प्रज्वलित कर किया। गांव में शिविर लगाए जाने पर शीला अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त कर कहा की ऐसे शिविरों से गांवों के लोग लाभान्वित होते हैं। शिविर में 60 से ज्यादा ग्रामीणों के आंखों की जांच की गई। दस ग्रामीणों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। नौ ग्रामीणों की आंखों में मोतियाबिंद की पुष्टि होने पर निशुल्क आपरेशन के लिए रानीखेत रेफर किया गया। नेत्र विशेषज्ञ डा. निकिता ने ग्रामीणों को आंखों की देखभाल के विषय में विस्तार से जानकारी दी। आंखों में होने वाली बिमारियों के बारे में भी बताया। इस दौरान पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नवीन कश्मीरा, सरपंच प्रतिनिधि राम सिंह भंडारी, हेम चन्द्र, संजय बेलवाल, हेम बेलवाल, गोपाल, संजय कश्मीरा, नवीन चंद्र, नंदी देवी, खष्टी देवी, नंदी भंडारी, ललित मोहन समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। इधर गरमपानी स्थित महिला सभागार में आई क्यू सुपर हाॅस्पिटल के तत्वावधान में लगे शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान ऊषा पिनारी ने किया। शिविर में पचास लोगों की आंखों की निःशुल्क जांच की गई।

error: Content is protected !!