🔳 क्षेत्रवासियों व अभिभावकों ने लगाया आरोप
🔳 नौनिहालों की जिंदगी पर मंडरा रहा खतरा बावजूद अनदेखी
🔳 छत के जर्जर होने से बरामदे में शिक्षा ग्रहण करना मजबूरी
🔳 लंबे समय से बिगड़ रहे हालात बावजूद नहीं ली जा रही सुध
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

खैरना क्षेत्र में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत नौनिहालों की जिंदगी पर खतरा बढ़ता ही जा रहा है बावजूद जिम्मेदारों की कुंभकरणीय नींद नहीं टूट रही। खतरे के बीच शिक्षा ग्रहण कर रहे नौनिहालों के अभिभावक भी चिंतित हैं पर शिक्षा विभाग हवा हवाई दावों में व्यस्त हैं। ऐसा लगता है मानो विभागीय अफसर किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहे हो।
बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में तमाम विद्यालय बदहाली का दंश झेल रहे हैं। मल्ली सेठी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के हालात किसी से छिपे नहीं है। खैरना स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की जर्जर छत भी शिक्षा विभाग के अफसरों की कार्यप्रणाली उजाकर कर रही है। करीब तीन वर्ष से भी अधिक समय से हालत बिगड़ते जा रहे हैं पर सुध नहीं ली जा रही। हालात इतने बिगड़ चुके हैं की खतरा बढ़ने से विद्यालय में अध्ययनरत सत्रह नौनिहाल बरामदें में बैठकर प्राथमिक शिक्षा का कहकहा सिख रहे हैं। कई बार हालातों में सुधार की मांग भी उठ चुकी है पर शिक्षा विभाग दावों व आश्वासनों का भरोसा दिलाकर आवाज दबा दें रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष खैरना गजेंद्र सिंह नेगी, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, मनीष तिवारी ने आरोप लगाया है की लगातार अनदेखी से ऐसा प्रतीत होता है जैसे शिक्षा विभाग के अफसर किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों व अभिभावकों ने भी विद्यालय की उपेक्षा पर गहरी नाराजगी जताई है। नौनिहालों की जिंदगी से खतरा टालने की मांग उठाई है। श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी मोनिका के अनुसार मुख्य शिक्षा अधिकारी से वार्ता की जाएगी। खतरा टालने को ठोस कदम उठाए जाएंगे। खुद भी निरीक्षण करुंगी।

error: Content is protected !!