🔳 समिति सदस्यों को दी गई कई अहम जानकारियां
🔳 पीएमएफएमई योजना के तहत सौपा दस लाख रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र
🔳 समिति के 60 सदस्यों ने किया बैठक में प्रतिभाग
[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के धनियाकोट क्षेत्र में जागरुकता कार्यक्रम के तहत अनुश्रवण समीक्षा बैठक हुई। बैठक में परियोजना प्रगति व सहकारिता वर्ष 2025 की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में समिति के साठ सदस्य व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
धनियाकोट स्थित चौक बाजार स्थित रामलीला मैदान में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष पर जय बढ़ान बूबू स्वायत्तता सहकारी समिति के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता लाभाशु सिंह ने की। महिला व निर्बल वर्ग उत्थान समिति के सचिव पवन कुमार ने कई अहम जानकारियां दी। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक मुकेश बेलवाल ने समिति की परियोजना की प्रगति की समीक्षा की तथा सहकारिता वर्ष 2025 की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य अतिथि एलडीएम अमित वाजपेयी ने बैंकिंग सेवाओं व योजनाओं की जानकारी साझा की। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से समिति को पीएमएफएमई योजना के तहत दस लाख रुपये के ऋण का स्वीकृति पत्र नाबार्ड के डीडीएम व एलडीएम तथा बैंक प्रबंधक ने संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। लाभांशु सिंह ने कहा की समिति की इकाई की स्थापना आगामी 15 नवम्बर तक पूर्ण कर ली जाएगी। कार्यक्रम में समिति के 60 सदस्य व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।




