🔳 मरम्मत कार्य न होने पर जताई नाराजगी
🔳 12.14 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है बाइपास
🔳 पहली बारिश में ही जगह जगह हुआ क्षतिग्रस्त, गहराई दरारें
🔳 दरारें गहराने से सड़क के अस्तित्व पर भी मंडराया संकट
🔳 हाईवे को जाम से निजात दिलाने को खर्च किया है भारी-भरकम बजट
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे तथा कैंची क्षेत्र को जाम से निजात दिलाने को मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट सैनिटोरियम दूनीखाल बाइपास मोटर मार्ग के पहली बारिश में ही दम तोड़ जाने के बाद अब तक दोबारा पुनर्निर्माण कार्य न होने से तमाम गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। महत्वपूर्ण बाइपास की उपेक्षा पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने नाराजगी जताई है। लोनिवि के अधिक्षण अभियंता मनोहर सिंह धर्मशक्तू के अनुसार कार्यदाई संस्था को दोबारा कार्य करने को नोटिस जारी कर दिया गया है।
पर्यटन सीजन में वाहनों के बढ़ते दबाव व कैंची क्षेत्र में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या से हाईवे पर जाम एक बड़ी समस्या बन चुकी है। राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता से ले बाइपास निर्माण को लोनिवि को भारी भरकम बजट उपलब्ध कराया है। पहले चरण में सैनिटोरियम से दूनिखाल तक मोटर मार्ग पर 12.14 करोड़ रुपये की लागत से डामरीकरण व सुरक्षात्मक कार्य करवाए गए। दूसरे चरण में दूनीखाल से पाडली तक बाइपास निर्माण का कार्य गतिमान है। उम्मीद है की बाइपास निर्माण से हाईवे पर जाम की समस्या खत्म हो सकेंगी। बाइपास निर्माण को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ड्रीम प्रोजेक्ट भी माना जा रहा है पर सैनिटोरियम से दूनीखाल तक 12.14 करोड़ों रुपये के बजट से किए गए कार्य पहली बारिश में ही जगह जगह क्षतिग्रस्त होने व दरारें गहरा गई है। मोटर मार्ग पर दरारें गहराने से मोटर मार्ग के अस्तित्व पर भी संकट गहरा गया है जबकि आवाजाही भी खतरनाक हो गई है। करोड़ों रुपये की सरकारी धनराशि से बने कार्यों के धराशाही होने से तमाम गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष गरमपानी मनीष तिवारी, गजेन्द्र सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, संजय सिंह, मनोज सिंह बिष्ट, आदि ने भारी भरकम बजट से किए गए कार्यों के दम तोड़ जाने पर नाराजगी जताई है‌। आरोप लगाया की अभी बाइपास में वाहनों की आवाजाही भी ढंग से शुरु नहीं हो सकी है और निर्माण कार्य धराशाई होने लगे हैं। संगठन से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट की दुर्दशा पर नाराजगी जताई है। लोनिवि के अधिक्षण अभियंता मनोहर सिंह धर्मशक्तू के अनुसार कार्यदाई संस्था को दोबारा कार्य करने को निर्देशित कर दिया गया है। जल्द बाइपास दुरुस्त कर लिया जाएगा।

error: Content is protected !!