🔳 धरातल पर नहीं दिख रहा काम दावों के पीट रहे ढोल
🔳 पूर्व सांसद ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलन को दिया समर्थन
🔳 गांवों की उपेक्षा पर जताई गहरी नाराजगी
🔳 आंदोलनकारियों ने किया आंदोलन तेज करने का ऐलान
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
किसान विकास संघर्ष समिति धूराफाट के बैनर तले क्रमिक अनशन पर डटे आंदोलनकारियों का सब्र जवाब देने लगा है। आंदोलनकारियों ने विभागीय अधिकारियों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि जल्द पेयजल योजना का कार्य शुरु नहीं किया गया तो फिर आंदोलन और तेज कर दिया जाएगा।
ताड़ीखेत ब्लॉक के सूदूर बयेडी गांव में पंपिंग पेयजल योजना का कार्य अधूरा पड़ा होने तथा दूसरी योजना से समुचित पेयजल उपलब्ध न होने से जारी क्रमिक अनशन में तब्दील धरने को अब आंदोलनकारी आमरण अनशन में बदलने की रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं। बीते गुरुवार को जल संस्थान नैनीताल, जल निगम रामनगर व जल निगम रानीखेत के अफसरों से हुई वार्ता बेनतीजा रहने के बाद आंदोलनकारियों ने विभागीय अधिकारियों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। संघर्ष समिति अध्यक्ष पूरन चंद्र पांडे व ग्राम प्रधान दीप चंद्र ने कहा की बीते वर्ष भी विभागीय अधिकारियों ने समझौते पत्र पर जल्द कार्य शुरु करने का भरोसा दिलाया पर एक वर्ष से भी अधिक का समय बीतने के बावजूद कार्य शुरु नहीं हो सका। अब दोबारा हवा हवाई दावे कर गांव के लोगों को ठगा जा रहा है। विभागीय उपेक्षा के कारण गांव के लोगों को आंदोलन करना मजबूरी बन चुकी है। शनिवार को पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा समेत कई जनप्रतिनिधियों ने धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान प्रदीप पांडे, ललित कुमार, भुवन चंद्र, पनी राम, संजय पांडे, सुनील मेहरा, भुवन सिंह फर्त्याल, कमल सिंह, दिनेश कुमार, हीरा राम, चंदन सिंह करायत, सागर पांडे आदि मौजूद रहे।




