🔳 देवाधिदेव महादेव व मां दुर्गा के जयकारों से गूंजी कोसी घाटी
🔳 भजन मंडली ने शानदार प्रस्तुति के दम पर बांधा समां
🔳 विशेष मंत्रोच्चार के साथ होगी शिव परिवार, मां दुर्गा व हनुमान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
🔳 बुधवार को हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगेगा भंडारा
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी से डीना गांव तक देवाधिदेव महादेव के जयकारों के बीच निकाली कलश यात्रा ने माहौल शिवमय कर दिया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में पवित्र शिप्रा नदी से जल लेकर कलश यात्रा में भागीदारी की। डीना गांव में देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। भजन मंडली ने शानदार प्रस्तुति से समां बांधा।
सोमवार को ताड़ीखेत ब्लॉक के डीना गांव स्थित मंदिर में शिव परिवार, दुर्गा माता व अंजनी पुत्र हनुमान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व गरमपानी क्षेत्र से महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में भव्य कलश यात्रा निकाली। गरमपानी से खैरना होते हुए कलश यात्रा गांव पहुंची जहां पवित्र जल से विशेष मंत्रोच्चार के साथ मूर्तियों का जलाभिषेक किया गया। धर्माचार्य पंकज पांडे व भानू प्रकाश पांडे ने यजयान राजेंद्र नैनवाल, गीता, भैरव दत्त, भगवती, राजेंद्र चंद्र नैनवाल, लता नैनवाल से धार्मिक अनुष्ठान पूरे करवाए। धर्माचार्य पंकज पांडे ने मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से संबंधित कई अहम जानकारियां श्रद्धालुओं को दी। भजन मंडली ने भजनों की शानदार प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। मां दुर्गा समिति के चंदन नैनवाल ने बताया की मंगलवार को विधी विधान से मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी तथा बुधवार को हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगेगा। क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान भी किया। इस दौरान हंसा दत्त नैनवाल, कैलाश दत्त, दीप चंद्र, पूरन चंद्र, गोपाल दत्त, मनोज नैनवाल, दीप चंद्र समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

error: Content is protected !!