🔳 उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत हुई कार्यशाला
🔳 कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दी गई विस्तार से जानकारी
🔳 जलागम से प्रस्तावित कार्यों पर भी हुई चर्चा
🔳 विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने का किया गया आह्वान
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे से सटे ताड़ीखेत ब्लॉक के बोहरा गांव में उत्तराखंड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत हुई कार्यशाला में कई अहम बिंदुओं पर मंथन हुआ। ग्राम पंचायत की सामाजिक, आर्थिक व भौगौलिक परिस्थितियों का आंकलन कर आगामी छह वर्षों में किए जाने वाले कार्यों की रुपरेखा तैयार की गई।
सोमवार को बोहरा गांव स्थित पंचायत भवन में हुई बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुधा खनायत ने की। ग्राम प्रधान ने किसानों से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। विभागीय अधिकारियों ने जलागम से किए जाने वाले कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। बताया की उत्तराखंड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत ग्राम पंचायत में विभिन्न कार्य किए जाएंगे। सर्वसम्मति से आगामी छह वर्षों के लिए कार्यों की रुपरेखा तैयार कर प्रस्ताव भी पास किए गए। यूनिट अधिकारी रविन्द्र सिंह अधिकारी ने विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। गांव के किसानों ने भी विभागीय अधिकारियों से कई अहम सवाल पूछ जानकारी जुटाई। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री रमेश खनायत, बीडीसी महिपाल सिंह, रविराज सिंह, गिरीश चंद्र, माधवी मेहरा, हंसा रौतेला, पुष्पा मेहरा, कमल लोहनी, संतोष बिष्ट, मोहन राम, भुवन भट्ट, कुलदीप सिंह, मदन सिंह, तारा सिंह समेत तमाम किसान मौजूद रहे।

error: Content is protected !!