🔳 पहाड़ी से गिरे मलबे को नदी में पलट इतिश्री कर रहा एनएच विभाग
🔳 सुप्रसिद्ध नीम करौरी आश्रम के सामने मलबा इकठ्ठा होने से श्रद्धालुओं में रोष
🔳 प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने भी जताई नाराजगी
🔳 आश्रम के सामने व नदी क्षेत्र से मलबा हटाने की उठाई मांग
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर पहाड़ी से गिरे मलबे को कोसी नदी की ओर डाले जाने पर क्षेत्रवासियों ने गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया की एक ओर नदी को साफ व स्वच्छ रखने के लिए सरकार तमाम योजनाएं संचालित कर रही है दूसरी ओर नदी में धड़ल्ले से मलबा डाल नदी को प्रदूषित किया जा रहा है।
हाईवे पर काकड़ीघाट क्षेत्र में बारिश से पहाड़ी से गिरे मलबे को जीवनदायिनी कोसी नदी की ओर पलटने से नदी में मलबे का ढेर लग चुका है। काकड़ीघाट स्थित सुप्रसिद्ध नीम करौरी आश्रम के ठिक सामने नदी क्षेत्र में मलबे का ढेर लगने से श्रद्धालुओं ने भी गहरी नाराजगी जताई है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट ने आरोप लगाया की नदियों को साफ सुथरा बनाए रखने को तमाम अभियान चलाए जा रहे पर एनएच प्रशासन हाईवे से मलबे को नदी क्षेत्र की ओर पलटकर नदी को दूषित करने में जुटा हुआ है। कुबेर सिंह जीना, कुलदीप सिंह, गजेंद्र सिंह नेगी ने सुप्रसिद्ध नीम करौरी आश्रम के सामने मलबे का ढेर लगा दिए जाने पर नाराजगी जताई है। विभिन्न व्यापारिक संगठनों से जुड़े व्यापारियों ने नदी क्षेत्र व नीम करौरी आश्रम के सामने से मलबा हटाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!