🔳 शहीद के नाम से बनी सड़क पर भी नहीं दिखा असर
🔳 कदम कदम पर गड्डे अनदेखी की हकीकत कर रहे बंया
🔳 गांव के लोग जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर
🔳 विभागीय उपेक्षा पर क्षेत्रवासियों में नाराजगी
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर की सड़कों को गड्ढे मुक्त करने करने को विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया पर बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने वाली दो महत्वपूर्ण सड़कों पर सीएम के आदेशों का भी कोई असर नहीं दिख रहा। भुजान बेतालघाट व शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो मोटर मार्ग पर आवाजाही करने वाले गांवों के लोग जान हथेली पर रख आवाजाही को मजबूर हैं। विभागीय उपेक्षा से महत्वपूर्ण सड़कों पर मंडरा रहे खतरे से पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने गहरा रोष जताया है।
सुरक्षित व सुगम आवाजाही को प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने विभागीय अधिकारियों को प्रथेश की सभी सड़कों को दीपावली महापर्व तक गड्ढे मुक्त करने को निर्देशित किया। भारी भरकम बजट से सड़कों को गड्ढे मुक्त करने का अभियान भी शुरु किया गया पर ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण भुजान बेतालघाट मोटर मार्ग पर डेंजर जोन दूधोली क्षेत्र में मोटर मार्ग बदहाली का दंश झेल रहा है जिस कारण आवाजाही बेहद ख़तरनाक हो चुकी है। वाहन चालक व यात्री भी जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हो चुके हैं। शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो मोटर मार्ग पर भी हालात जस के तस है। उम्मीद थी की सीएम के आदेशों पर शहीद के नाम से बनी सड़क के हालात सुधरेंगे पर सुधार के नाम पर कुछ भी नहीं हो सका। सड़क की खस्ताहालत व बड़े बड़े गड्ढों से बेतालघाट, बर्धो, रतोडा, नैनीचैक, तिवाड़ी गांव, आमबाडी, बड़ेरी समेत तमाम क्षेत्रों के लोग परेशान है। ग्राम प्रधान मल्ला बर्धो, आशा, रमेश मेहरा, दिलिप सिंह बोहरा, रंजीत मेहरा, रवि मेहरा आदि ने सड़क की स्थिति पर चिंता जताई है। अंदेशा जताया है की कभी भी बड़ी घटना सामने आ सकती है। पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने सड़क की स्थिति में सुधार की मांग उठाई है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता हीरा सिंह बिष्ट के अनुसार दूधोली क्षेत्र में डीएलपी पीरियड से कार्य प्रस्तावित है। ठेकेदार को निर्देशित कर दिया गया है। शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो मोटर मार्ग के सुधारीकरण व डामरीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृती मिलते ही कार्य शुरु करवाया जाएगा।




