🔳 कोसी घाटी के लोगों की आस्था का केंद्र है मंदिर
🔳 पर्यटक भी पहुंचते हैं प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाने
🔳 दीपावली से पूर्व मंदिर के जगमगाने से श्रद्धालुओं में खुशी
🔳 धूरी फाउंडेशन अध्यक्ष ने की थी क्षेत्रवासियों से आगे आने की अपील
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
श्री कैंची धाम तहसील के सूदूर पंगुट क्षेत्र में स्थित सुप्रसिद्ध ब्रह्मस्थली मंदिर सामुहिक जनभागिता से जगमग हो गया है। बेतालघाट व आसपास के क्षेत्रों के सहयोग से मंदिर में सौर ऊर्जा की मदद से बिजली आपूर्ति शुरु हो गई है जबकि मंदिर में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को भी बढ़-चढ़कर कार्य किया जा रहा है।
पंगुट से करीब सत्रह किमी की दूरी पर ऊंची पहाड़ी पर स्थित सुप्रसिद्ध ब्रह्मस्थली मंदिर में युवाओं की पहल रंग लाई है। बीते दिनों धुरी फाउंडेशन के सुरेंद्र हाल्सी ने बह्मस्थली मंदिर में विद्युत व पेयजल आपूर्ति के लिए लोगों से आगे आने की अपील की। बेतालघाट के अंकित जलाल, सुनील बिष्ट व व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष बालम सिंह बोहरा ने बकायदा इसके लिए मुहिम शुरु की। सामूहिक सहयोग से आखिरकार अब लोगों की आस्था के केंद्र सुप्रसिद्ध बह्मस्थली मंदिर में सौर ऊर्जा के जरिए विद्युत की व्यवस्था उपलब्ध हो चुकी है। वहीं पेयजल के लिए भी लोग मिलजुल कर कार्य कर आपूर्ति सुचारु करने में जुटे हुए हैं। धुरी फाउंडेशन अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह हाल्सी ने संयुक्त प्रयासों से बह्मस्थली मंदिर में विद्युत व्यवस्था उपलब्ध होने पर स्थानीय युवाओं व क्षेत्रवासियों की भागीदारी को सराहनीय करार दिया है। कहा की भविष्य में भी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने को मिलजुल कर कार्य किया जाएगा।




