🔳 विशेष चैकिंग अभियान चलाकर किए ताबड़तोड़ चालान
🔳 नौ वाहन चालकों पर लगाया साढ़े चार हजार रुपये जुर्माना
🔳 शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर भी हुई कार्रवाई
🔳 पुलिस के एकाएक चले अभियान से मचा रहा हड़कंप
[[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]]

कैंची पुलिस की टीम ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर विशेष चैकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लघंन करने वालों के ताबड़तोड़ चालान किए। पुलिस टीम ने हाईवे पर लगे फड़ व ठेलियों का भी निरीक्षण कर नियमों के पालन का आह्वान किया। पुलिस के एकाएक चले अभियान से हड़कंप मचा रहा।
कैंची चौकी प्रभारी रमेश पंत की अगुवाई में पुलिस टीम ने बुधवार को हाईवे पर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ शिंकजा कसा। तेज रफ्तार, ओवरलोड, अधूरे कागजात, बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन दौड़ाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एमबी एक्ट में नौ वाहनों चालकों का चालान कर साढ़े चार हजार जुर्माना वसूला गया। नियमों के पालन की अपील की गई। शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले आठ लोगों पर भी दो हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। पुलिस टीम ने भवाली से कैंची के बीच लगे फड़ व ठेली संचालकों को भी कड़े दिशा निर्देश दिए गए। चौकी प्रभारी ने स्पष्ट किया की शराब पीते पिलाते पकड़े जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान राजेंद्र, विनोद आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!