🔳 कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने किया मंत्रमुग्ध
🔳 आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में पहुंचे दर्शक
🔳 देर रात तक रामलीला मैदान पर रुककर कलाकारों का बढ़ाया उत्साह
🔳 रामलीला कमेटी सदस्यों ने व्यक्त किया आभार
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी की सुप्रसिद्ध रामलीला में कलाकार दमदार प्रस्तुति के दम पर दर्शकों को भावविभोर कर दे रहे हैं। दूरदराज के गांवों से भी दर्शक रामलीला का लुत्फ उठाने गरमपानी पहुंच रहे हैं यहीं नहीं देर रात रामलीला मैदान में डटकर कलाकारों का उत्साहवर्धन भी कर रहे हैं।
गरमपानी की रामलीला मंचन का लुत्फ उठाने रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। कलाकारों ने मेघनाद लक्ष्मण युद्ध, लक्ष्मण शक्ति व कुंभकरण वध का शानदार मंचन कर खूब तालियां बटोरी। कुंभकरण के पात्र प्रताप सिंह गौणी ने सौ सौ हाथी …………. सौ सौ घोड़े……….. चट हजम कर जाता हूं ………….की दमदार प्रस्तुति से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कुंभकरण को नींद से जगाने के बाद लंकापति रावण व कुंभकरण संवाद ने समां बांधा। रावण के पात्र पंकज त्रिपाठी ने तोहे कैसी ये निद्रा आई……………..लंका पर विपदा छाई की शानदार प्रस्तुति दी। युद्ध के मैदान में पुरुषोत्तम भगवान राम के हाथों कुंभकरण के मारे जाने से लंकापति रावण चिंता में डूबने के दृश्य ने लोगों का ध्यान खींचा। मेघनाद के अभिनय में कैलाश नेगी ने खूब तालियां बटोरी। लक्ष्मण शक्ति के दृश्य ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। क्षेत्रवासियों ने कलाकरों का उत्साहवर्धन किया। रामलीला कमेटी सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।




