🔳 विधी विधान के साथ सुंदरकांड पाठ का श्रीगणेश
🔳 देश, प्रदेश की सुख शांति समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
🔳 दूरदराज के गांवों से पहुंचे सैकड़ों बाबा भक्त
🔳 बुधवार को हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगेगा भंडारा
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर काकड़ीघाट क्षेत्र में जीवनदायिनी कोसी नदी के तट पर स्थित सुप्रसिद्ध नीम करौरी आश्रम में विधी विधान के साथ सुंदरकांड पाठ का श्रीगणेश हुआ। भजन कीर्तनों से माहौल भक्तिमय हो उठा। दूरदराज के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। बाबा नीम करौरी के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
मंगलवार को काकड़ीघाट स्थित नीम करौरी आश्रम में धर्माचार्यों ने यजमानों से विधी विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। विशेष मंत्रोच्चार के साथ देश प्रदेश में सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना के साथ सुंदरकांड पाठ का श्रीगणेश हुआ। बाबा नीम करौरी के जयकारों से समूचा माहौल भक्तिमय हो उठा। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। दूरदराज के गांवों से भी सैकड़ों श्रद्धालु काकड़ीघाट स्थित नीम करौरी आश्रम पहुंचे। बुधवार को हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। मंदिर समिति सदस्यों ने बाबा भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में आश्रम पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने का आह्वान किया है।




