🔳 पैदल आवाजाही सुगम व सुरक्षित बनाने को चलेगा अभियान
🔳 रास्ते में सामान फैलाने वाले दुकानदार किए जाएंगे चिह्नित
🔳 बाजार में खुली नाली की कवरिंग को भी होंगे ठोस उपाय
🔳 आवाजाही प्रभावित होने से स्कूली बच्चों व राहगीरों की जिंदगी पर मंडरा रहा खतरा
🔳 समाचार पोर्टल तीखी नजर ने उठाया मुद्दा
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में स्कूली बच्चों व राहगीरों की जिंदगी पर लगातार बढ़ रहे जोखिम के मामले को श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन ने गंभीरता से ले लिया है। बाजार में बेतरतीब अतिक्रमण को हटाने को जल्द ही अभियान चलेगा साथ ही बरसाती नाली की कवरिंग को भी ठोस उपाय किए जाएंगे। उपजिलाधिकारी मोनिका के अनुसार जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
हाईवे पर स्थित खैरना व गरमपानी बाजार क्षेत्र में आवाजाही बेहद ख़तरनाक हो चुकी है। हाईवे पर दौड़ रहे तेज रफ्तार वाहनों से स्कूली बच्चों, अभिभावकों, बुजुर्गो व बाजार में खरीददारी को पहुंच रहे आसपास गांवों के लोगों की जिंदगी पर अनहोनी का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। करीब डेढ़ से दो किमी लंबाई में फैले बाजार क्षेत्र में पैदल आवाजाही के लिए रत्ती भर रास्ता नहीं बचा है। दुकानदारों का फैला सामना तथा हाइवे तक रखे गए दुकानों के बोर्डों से आवाजाही प्रभावित हो चुकी हैं। वहीं एनएच विभाग की बरसाती नाली से खतरा दोगुना बढ़ चुका है। जगह जगह नाली खुली होने से कई लोग नाली में गिरकर चोटील तक हो चुके हैं वहीं हाईवे पर भी कई लोग तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आ चुके हैं जिम्मेदारों के सुध नहीं लेने व दुकानदारों की मनमानी से जोखिम लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लगातार बढ़ रहे खतरे को देख जनहित से जुड़े मुद्दे को तीखी नजर समाचार पोर्टल ने बीते 11 अक्टूबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। समाचार प्रकाशित होने के बाद अब श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन हरकत में आ गया है। प्रशासन जल्द ही बाजार के रास्ते में सामान फैलाकर आवाजाही प्रभावित करने वाले दुकानदारों को चिह्नित करने को अभियान चलाएगा साथ ही बाजार में जगह जगह खुली बरसाती नाली को भी ढकने के लिए एनएच प्रशासन से संपर्क साध व्यवस्था में सुधार को कदम उठाए जाएंगे। उपजिलाधिकारी मोनिका के अनुसार आवाजाही प्रभावित करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी जाएगी। एनएच विभाग को भी नाली से बढ़ रहे खतरे को टालने को निर्देशित किया जाएगा ताकी आवाजाही सुगम व सुरक्षित हो सके।




