🔳 कोसी नदी पर प्रस्तावित बैराज स्थल का भी लिया जायजा
🔳 विभागीय अधिकारियों को दिए कई अहम दिशा निर्देश
🔳 मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में उठ चुका है बढेरी बैराज का मामला
🔳 मुख्य सचिव के निर्देश पर विभाग शासन को भेजा है 268 करोड़ रुपये का संशोधित इस्टीमेट
🔳 बैराज से नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद के गांवों को पानी की आपूर्ति की है योजना
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

देहरादून में समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बहुप्रतीक्षित बढेरी बैराज को लेकर फिडबैक लेने के बाद अब सिंचाई सचिव युगल किशोर पंत ने कोसी नदी क्षेत्र प्रस्तावित बैराज के स्थल का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों से जानकारी जुटाई। कई बिंदुओं पर चर्चा की। कई अहम महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए। सिंचाई सचिव के दौरे से अब बहुप्रतीक्षित बैराज के धरातल में उतरने की उम्मीद बढ़ गई है।
नैनीताल जिला मुख्यालय समेत ताडी़खेत व बेतालघाट ब्लॉक के गांवों को पानी की आपूर्ति करने को कोसी नदी पर 600 करोड़ रुपये की लागत बहुप्रतीक्षित बढेरी बैराज की तैयारियों को फिर पंख लगने लगे हैं। पूर्व में प्रारंभिक स्तर पर दो से तीन सर्वे पूरे होने के बाद बरसात में कोसी नदी का वेग बढ़ने पर नदी क्षेत्र के दोनों और मजबूत चट्टान के पता लगाने को ड्रिलिंग का कार्य प्रभावित हो गया। वेग कम होने के बाद सिंचाई अनुसंधान संस्थान रुड़की के विशेषज्ञों ने बैराज निर्माण को ठोस चट्टान व बालू का पता लगाने के लिए ड्रिलिंग की। कोरोना की दस्तक से प्रगति फिर थम गई पर अब बीते दिनों देहरादून में समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बैराज की प्रगति पर फिडबैक लेने से विभागीय अधिकारी हरकत में आ गए । मुख्य सचिव आंनद बर्धन के निर्देश पर सिंचाई विभाग ने आरआईआर रुड़की के विशेषज्ञों की मदद से दोबारा 268 करोड़ रुपये का संसोधित इस्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया। बीते रोज सिंचाई सचिव युगल किशोर पंत बढेरी पहुंचे। कोसी नदी क्षेत्र में बैराज स्थल का जायजा ले विभागीय अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। अभिलेखों को देख कई अहम दिशा निर्देश भी दिए। तीन घंटे से भी अधिक समय तक सिंचाई सचिव ने गहनता से निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग के अधिक्षण अभियंता एमके खरे, अधिशासी अभियंता बीके सिंह, सहायक अभियंता राजेश कुमार आर्या, अवर अभियंता हरीश भट्ट व सत्यजीत सरकार ने सिंचाई सचिव को अहम जानकारियां दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बढेरी बैराज को लेकर गंभीरता से कदम बढ़ाए जाने से अब बैराज के जल्द अस्तित्व में आने की उम्मीद है।

error: Content is protected !!