🔳 उप-शिक्षा अधिकारी को तत्काल रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
🔳 अपनाया सख्त रुख, कोताही पर कार्रवाई की चेतावनी
🔳 शैक्षिक सत्र को चार महीने बीतने के बावजूद नसीब नहीं हुई है किताबें
🔳 बीईओ कार्यालय पहुंच गया किताबें उपलब्ध कराए जाने का प्रमाण पत्र
🔳 नहीं मिल सकी है यूनिफार्म, जूते व बैग की धनराशि तक उपलब्ध न कराए जाने का है आरोप
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
महज दो छात्र संख्या वाले राजकीय प्राथमिक विद्यालय छड़ा में अध्ययनरत दोनों ही छात्राओं को अब तक सरकार से उपलब्ध कराई जाने वाली किताबें तक नसीब नहीं होने का मामला तूल पकड़ गया है। मामले के सामने आने के बाद अब मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दे दिए ।हैं। उपशिक्षा अधिकारी राशी बुधलाकोटी को तत्काल रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। हैरत की बात यह है की दोनों बेटियों को अब तक किताबे उपलब्ध नहीं हो सकी है जबकि बेतालघाट स्थित बीईओ कार्यालय में नौनिहालो की किताब प्राप्ति का प्रमाण पत्र जरुर उपलब्ध हो चुका है।
सरकारी विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार तमाम योजनाएं संचालित कर अभिभावकों को बच्चों का पंजीकरण सरकारी विद्यालय में कराने को जागरुक कर रही है पर धरातल के हालात कुछ और ही हकीकत बंया कर रहे हैं। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय छड़ा में अध्ययनरत महज दो छात्राओं को सरकार की योजनाओं से वंचित किए जाने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली की पोल खुल गई है। विद्यालय में अध्ययनरत समीपवर्ती पटानी तोक निवासी सोबन सिंह रावत की दो बेटियां पीहू व माही को शैक्षणिक सत्र को चार महीने हो जाने के बावजूद आज तक किताबें ही नसीब नहीं हो सकी है जिस कारण दोनों बेटियां पुरानी किताबों से ही बेहतर भविष्य का सपना देख रही है। पीहू व माही के पिता सोबन सिंह के अनुसार कई बार नई किताबें उपलब्ध कराने को कहा जा चुका है पर आज तक बच्चों को किताबें नहीं मिल सकी है। आरोप लगाया की एक बेटी को तो अब तक यूनिफार्म तक नही दी गई है जिसकी जूते व बैग के लिए सरकार से मिलने वाली धनराशि भी नहीं मिल सकी है जबकि विभाग को बैंक का खाता संख्या उपलब्ध कराए लंबा समय बीत चुका है। महज आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। नौनिहालों की उपेक्षा पर क्षेत्रवासियों ने भी गहरा रोष जताया। बेटियों के हितों से हो रहे खिलवाड़ के मुद्दे को तीखी नजर समाचार पोर्टल ने भी बीते 11 अक्टूबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। समाचार प्रकाशित होने के बाद अब मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद जयसवाल ने पूरे मामले की जांच बैठा दी है। मुख्य शिक्षा अधिकारी के अनुसार उपशिक्षा अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।




